फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश की तस्करी के शक में 20 लोगों को रस्सी से बांधकर पीटा, लगावए 'गो माता की जय' के नारे

Mon, 08 Jul 2019 04:11 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में गोवंश की तस्करी के शक में 20 लोगों को रस्सी से बांधकर पीटने और 'गो माता की जय' के नारे लगवाने का मामला सामने आया है। खंडवा के खालवा गांव में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की मदद से 20 लोगों को पकड़ लिया। उसके बाद उनकी पिटाई की गई और 'गो माता की जय' के नारे लगवाए गए।

विज्ञापन


हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि गांव के पास से एक गिरोह गोवंश चोरी कर महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी में है। इस पर कार्यकर्ता शनिवार देर रात से खालवा से लगी महाराष्ट्र सीमा पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह खालवा के छिंदखेड़ा गांव के पास गोवंश लेकर जा रहे 8 पिकअप वाहनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन वाहनों में 22 पशु थे, जिन्हें 20 आरोपियों द्वारा महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इन आरोपियों को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और उनके साथ मारपीट भी की गई। साथ में उनसे 'गो माता की जय' के नारे भी लगवाए गए। 
विज्ञापन


उन्हें घुटनों के बल बैठाकर कान पकड़वाए गए, रस्सी से बांधकर जुलूस के रूप में खालवा थाने ले जाया गया। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें