कटनी जिले के वाटरफॉल में सात वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार गर्मियों की छुट्टी मनाने टीकमगढ़ से कटनी अपने नानी के घर पहुंचे थे सात वर्षीय अर्थव, अपनी मां नीलू और मौसी अनामिका गुप्ता के साथ वाटरफॉल राघव रीजेंसी घूमने गया था।
वहां मजे के दौरान अचानक से अफरा-तफरी मच गई। देखा तो अथर्व स्विमिंग पूल में बेसुध पड़ा हुआ था। आनन-फानन पर परिजनों ने पूल में कूदकर अथर्व को बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच दौरान मासूम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मानें तो राघव एजेंसी के वाटरफॉल पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। न कोई सिक्योरिटी गार्ड न कोई बच्चों की देखरेख करने वाला। फिलहाल पूरे मामले की जांच एनकेजे पुलिस ने शुरू कर दी है।