फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीः ट्रक ने काटे ट्रैक्टर-ट्राली में बैठी सात महिलाओं के पैर

Sat, 30 Apr 2016 06:30 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के खंडवा ज़िले में एक हादसे में सात महिलाओं ने अपने पैर गंवा दिये हैं। ये महिलाएं एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शुक्रवार शाम को टैक्टर ट्रॉली से वापस अपने घर लौट रही थी।
विज्ञापन


इन महिलाओं ने अपने पैर टैक्टर ट्रॉली से बाहर लटका कर रखे हुये थे तभी तेज़ गति से आ रहा एक मिनी ट्रक ट्रॉली को टक्कर मारता हुआ निकल गया। सिविल सर्जन डां. ओपी जुगतावत ने बताया, “अभी सभी महिलाओं का इलाज चल रहा है, दो पुरुष भी हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका इलाज भी हो रहा है।” हादसे के बाद अफरातफरी मच गई।

वहीं हादसे के बाद कई महिलाओं के कटे पैरों के टुकड़े भी नहीं मिल पाए हैं। घायलों को तुरंत किसी तरह की मदद नहीं मिल पाई, किसी के पास मोबाइल फोन भी नहीं था। आखिरकार सड़क से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस के ज़रिये अस्पताल पहुंचा गया। लेकिन तब तक उनमें से कुछ का काफी खून शरीर से निकल गया था। खंडवा पुलिस अधीक्षक, एमएस सिकरवार ने बताया, “इन लोगों को मदद मिलने में देरी हुई, इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को मौक़े पर भेजा गया। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराया जा रहा है।”
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें