फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा के सात कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल, कैलाश विजयवर्गीय ने दिलाई सदस्यता

Wed, 06 Mar 2024 09:24 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के सात कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। अभी कई और नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा नगर निगम के कांग्रेस 7 पार्षद समेत कई युवा नेता भाजपा में शामिल हो गए। मंगलवार को नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री और विधायक भगवानदास सबनानी भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन




भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड क्र. 1 की पार्षद  रोशनी सल्लाम, वार्ड क्र. 9 से  लीना तिरकाम, वार्ड क्र. 16 से  संतोषी वाडीवार, वार्ड क्र. 20 से  दीपा मोहरे, वार्ड क्र. 23 से  जगदीश गोदरे, वार्ड क्र. 33 से  चन्द्रभान ठाकरे, वार्ड क्र. 45 से  धनराज भावरकर सहित युवा नेता  अमित मोहरे,  बबलू विश्वकर्मा,  मिलन ठाकरे शामिल हैं।

चुनाव से पहले फिर दिया झटका
लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। पहले नगर पालिका पांढुरना और अब नगर निगम छिंदवाड़ा के पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। इससे कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कहा जा रहा है कि अभी और भी कई नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें