फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: मां बिरासिनी समिति के सेवादारों ने पेश की समाज सेवा की मिसाल, ट्रेन यात्रियों के खान-पान के लिए लगाया लंगर

Thu, 20 Apr 2023 08:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मालगाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को पाली स्टेशन में रोका गया था। जब सेवादारों को ट्रेन यात्रियों की असुविधा की जानकारी लगी तो वह छोटे बच्चों के लिए दूध-बिस्किट और यात्रियों के लिए भोजन का सामान लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
ट्रेन यात्री को खाने का सामान देता सेवादार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के सिंहपुर के पास बुधवार सुबह दो मालगाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई थी, इस घटना के चलते शहडोल से बिलासपुर जाने वाली यात्री गाड़ियों को बीच में ही रोक दिया गया था। ट्रेनों के आउटर में रुकने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, कई यात्रियों के पास न तो खाने का सामान था और न ही पीने के पानी, ऐसे में उमरिया के पाली जिले में स्थित मां बिरासिनी समिति के सेवादारों ने यात्रियों की मदद कर समाज सेवा की अनोखी मिसाल पेश की। जैसे ही समिति के लोगों को हादसे की जानकारी लगी और उसके चलते दूसरी गाड़ियों में यात्रियों के फंसने की खबर मिली उन्होंने बिना देर किए लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की और लोगों को मुफ्त भोजन-पानी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन


कटनी बिलासपुर रेल्वे लाईन में शहडोल के पास पड़ने वाले सिंहपुर रेल्वे स्टेशन में माल गाड़ियों के आपस में टकराने के कारण सुबह सात बजे से कटनी बिलासपुर रेलमार्ग अवरूद्ध हो गया था। जहां इस मार्ग में चलने वाली यात्री रेल गाड़ियों को या तो रद्द कर दिया गया या निकटतम रेल्वे स्टेशन में रोक दिया गया था।

संपर्क क्रांति जो कि हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग तक जाती है गाड़ी को मालागाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उमरिया जिले के पाली रेल्वे स्टेशन में ठहराया गया था। इस दौरान मां बिरासनी देवी मंदिर के सेवा समिति के सदस्यों को यात्रियों के पास भोजन, चाय, नास्ता पानी, छोटे बच्चों के लिए दूध, बिस्किट आदि की व्यवस्था नहीं होने की जानकारी लगी,तो समिति के सदस्यों ने यह जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली।
विज्ञापन


बच्चों के लिए दूध-बिस्किट की व्यवस्था
मां बिरासिनी देवी सेवा समिति के सदस्यों ने छोटे बच्चों के लिए दूध, पानी, बिस्किट, मौसम के अनुकूल खीरा, ककड़ी आदि की व्यवस्था निःशुल्क रूप से उपलब्ध कराई, वहीं बड़े लोगों के लिए नास्ता, भोजन , पानी आदि की व्यवस्था स्टेशन में ही लंगर लगाकर की। सेवादारों द्वारा की गई निःशुल्क व्यवस्था से यात्री अत्यंत प्रसन्न थे। इतना ही नहीं उनका कहना था कि मुसीबत की घड़ी में सेवादारों द्वारा घर जैसी सुविधाएं देकर हम सबको परेशानी से बचाया है। यात्रियों ने सेवादारों के इस पुण्य कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

संपर्क क्रांति ट्रेन में हजरत निजामुद्दीन से रायपुर जा रही शिल्पी ने बताया कि मां बिरासिनी सेवा समिति के सदस्यों ने यात्रियों को असुविधा से बचाने तथा इस भीषण गर्मी में भोजन, नास्ते एवं पानी की व्यवस्था करके जो उपकार किया है, उसकी हम सभी यात्री सराहना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें