फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: MP में संगीत कार्यक्रम में डांस करते-करते महिला को आया हार्ट अटैक, स्टेज पर गिरते ही दम तोड़ा

Fri, 16 Dec 2022 04:47 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

घटना सिवनी के बुखारी गांव की है। संगीत कार्यक्रम में महिला डांस करते समय अचानक स्टेज पर गिर गई। परिजन आननफानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डांस करते समय हार्ट अटैक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डांस करते हुए अचानक से आए हार्ट अटैक से मौत होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब मध्यप्रदेश के सिवनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि एक महिला संगीत समारोह में डांस करते समय मंच से गिर गई और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

मामला बंडोल थाना अंतर्गत बखारी गांव का है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला संगीत कार्यक्रम में अन्य महिलाओं के साथ डांस कर रही है। इसी दौरान वह अचानक स्टेज पर गिर जाती है। 

 

14 दिसंबर की रात बखारी में शादी समारोह से पहले संगीत का कार्यक्रम था। समारोह में परिवार की महिलाएं मंच पर डांस कर रही थीं। उसी समय एक महिला नाचते-नाचते मंच पर गिर गई। परिजन आननफानन में महिला को सिवनी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के अनुसार महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी पंचेश्वर ने बताया कि परिवार के लोगों ने गुरुवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं गांव में शोक की लहर है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें