फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni News: कुडारी और साजपानी पंचायतें होंगी राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित, गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चयन

Sun, 25 Jan 2026 10:39 AM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

सिवनी जिले की ग्राम पंचायत कुडारी और साजपानी के सरपंचों का चयन दिल्ली में राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए हुआ है। यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जा रहा है, जिससे जिले को राष्ट्रीय पहचान मिली है।

विज्ञापन
सम्मानित किए जाने वाले सरपंच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी जिले की जनपद पंचायत धनौरा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुडारी और साजपानी ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इन दोनों पंचायतों के सरपंचों का चयन दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए किया गया है। यह सम्मान आदिवासी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिया जा रहा है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूरे मध्य प्रदेश से केवल 10 पंचायतों का चयन किया गया है। इनमें डिंडौरी की 6 पंचायतें, सिवनी की 2 पंचायतें और सीहोर की 2 पंचायतें शामिल हैं। ऐसे में सिवनी की दो पंचायतों का चयन होना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह दर्शाता है कि ग्रामीण स्तर पर किए गए नवाचार और मेहनत अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन


“मां के नाम एक पेड़” अभियान से बनी अलग पहचान
ग्राम पंचायत कुडारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए गए “मां के नाम एक पेड़” और “एक बगिया मां के नाम” अभियान के तहत उल्लेखनीय कार्य किया है। कुडारी पंचायत की सफलता का प्रमुख उदाहरण हितग्राही चंद्रमुखी सोनी की एक एकड़ भूमि पर लगाए गए हाइब्रिड आम के 100 पौधों का मॉडल है, जिसे पूरे प्रदेश में सराहा गया। इस पहल से प्रेरित होकर अब सिवनी जिले में 800 से अधिक ऐसी बगियाया विकसित की जा चुकी हैं। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका को भी मजबूत कर रही है।

ये भी पढ़ें- शंकराचार्य विवाद: 'परंपरा गुरु-शिष्य की है, सरकारी मुहर की नहीं' स्वामी सदानंद सरस्वती ने सरकार को दी नसीहत
विज्ञापन


जल संवर्धन और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भी अग्रणी
ग्राम पंचायत साजपानी ने भी जल संरक्षण और ग्रामीण विकास योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य किया है। पंचायत ने मनरेगा, स्वच्छता, पौधरोपण और जल संरचनाओं के निर्माण जैसे कार्यों में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित कर मॉडल प्रस्तुत किया है।

छह महीने में दूसरी बड़ी उपलब्धि
धनौरा जनपद पंचायत के लिए यह लगातार दूसरी राष्ट्रीय उपलब्धि है। इससे पहले देवरीटीका और सुनवारा पंचायतों को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर जल संरक्षण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया था। अब 26 जनवरी को कुडारी सरपंच कृष्णकांत उईके और साजपानी सरपंच सुदामा शिवराम धुर्वे राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होंगे।
विज्ञापन


प्रशासन ने दी बधाई
कलेक्टर शीतला पटले और जिला पंचायत सीईओ अंजली शाह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को बधाई दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह सम्मान न केवल संबंधित पंचायतों का बल्कि पूरे सिवनी जिले का गौरव है। यह उपलब्धि साबित करती है कि यदि जनभागीदारी और सही दिशा में प्रयास हों, तो ग्रामीण क्षेत्र भी विकास और नवाचार की मिसाल बन सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें