फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पेंच की बाघिन की मुकुंदरा में एंट्री, सेना के हेलिकॉप्टर से होगा ट्रांसफर; NTCA ने दी अनुमति

Wed, 26 Nov 2025 06:11 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
विज्ञापन
पेंच टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के वन्यजीव संरक्षित क्षेत्रों में बाघों के जीन-पूल को मजबूत बनाने के लिए अंतर-राज्यीय बाघ स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) से अनुमति मिलते ही मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व की एक बाघिन को मुकुंदरा टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा। योजना है कि इस प्रक्रिया को नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत तक पूरा कर लिया जाए। बाघिन को सुरक्षित और कम समय में पहुंचाने के लिए भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर का उपयोग किया जाएगा। 

पहली बाघिन जाएगी मुकुंदरा

विज्ञापन

वन विभाग के सूत्र बताते हैं कि यदि मुकुंदरा में बाघिन का व्यवहार और अनुकूलन सफल रहा, तो आगे और बड़े स्तर पर बाघों का स्थानांतरण किया जा सकता है। भविष्य में मध्यप्रदेश के पेंच और बांधवगढ़ के अलावा महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधेरी टाइगर रिजर्व से भी बाघ और बाघिनों को राजस्थान लाने की तैयारी की जाएगी। मुख्य उद्देश्य राजस्थान में बाघों की संख्या बढ़ाना और प्रजातीय विविधता को बेहतर बनाना है।

पढ़ें; PWD मंत्री ने किया सवा सौ करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार को दी चेतावनी    

1 दिसंबर से बाघ गणना, उससे पहले ट्रांसफर का लक्ष्य

विज्ञापन

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की अखिल भारतीय बाघ गणना 1 दिसंबर से शुरू हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए राजस्थान वन विभाग कोशिश में है कि बाघिन का ट्रांसलोकेशन गणना शुरू होने से पहले मुकुंदरा पहुंचा दिया जाए। वन विभाग की टीम 25 नवंबर को पेंच पहुंचने वाली थी, लेकिन यह कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें