फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवनी हवाला लूटकांड: SIT को ‘रहस्यमय सर’ की तलाश... SDOP पूजा पांडे से होती थी बात! मेटा से मांगा कॉल का डेटा

Sat, 25 Oct 2025 10:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

जांच में खुलासा हुआ कि वारदात की रात सीएसपी पूजा पांडे किसी ‘सर’ से WhatsApp कॉल पर लंबी बातचीत कर रही थीं, जिसकी जानकारी CDR में नहीं मिलने पर SIT ने Meta से कॉल डेटा मांगा है। लोकेशन डेटा से भी संदेह गहरा गया है कि पूजा पांडे वारदात स्थल के आसपास ही थीं।
विज्ञापन
सिवनी में हवाला घोटाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुचर्चित हवाला लूटकांड की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) अब डिजिटल जासूसी के जरिए उस ‘रहस्यमयस सर’ तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है, जिसका नाम आरोपी पुलिसकर्मियों की पूछताछ में सामने आया है।

विज्ञापन


व्हाट्सएप कॉल बनी जांच की कड़ी
वारदात की रात SDOP पूजा पांडे किसी ‘सर’ से व्हाट्सएप कॉल पर लंबी बातचीत कर रही थी। आरोपी पुलिसकर्मियों ने पूछताछ में यह खुलासा किया। इसके बाद SIT ने पूजा पांडे के मोबाइल की CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) टेलीकॉम कंपनी से मांगी, लेकिन उसमें किसी भी लंबी कॉल की जानकारी नहीं मिली। इससे जांच टीम को शक हुआ कि कॉल व्हाट्सएप (VoIP) पर की गई थी। अब SIT ने मेटा (Meta) कंपनी से उस कॉल का डेटा मांगा है। यह डेटा अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया मुख्यालय से आने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- आधा तेरा-आधा मेरा: हवाला कांड में 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड, ऐसे रची गई डेढ़ करोड़ हड़पने की कहानी; इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन


लोकेशन ने बढ़ाया शक
पुलिस सूत्रों के अनुसार वारदात की रात यानी रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक सीएसपी पूजा पांडे की मोबाइल लोकेशन सीलादेही बायपास के पास ही दर्ज हुई है। ठीक वहीं, जहां तीन करोड़ रुपये लेकर जा रहे दोनों कारोबारी पहुंचे थे। इतना ही नहीं, कारोबारी और सीएसपी की लोकेशन एक ही समय पर एक ही इलाके में होने से SIT को शक है कि वारदात की साजिश यहीं रची गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शराब खरीदते कैमरे में कैद हुईं छात्राएं, एसडीएम ने दिए निर्देश, जांच में जुटा आबकारी विभाग

DSP पंकज मिश्रा का बयान दर्ज
SIT ने बालाघाट जिले में हॉक फोर्स के डीएसपी पंकज मिश्रा का बयान दर्ज किया है। डीएसपी मिश्रा ने बताया कि जबलपुर क्राइम ब्रांच के एक कांस्टेबल ने उन्हें हवाला की बड़ी रकम जबलपुर से नागपुर जाने की सूचना दी थी। उन्होंने यह जानकारी पूजा पांडे को दी थी, जो उनके ही बैच की अफसर हैं। मिश्रा ने कहा कि पूजा पांडे उनसे रकम जब्त होने तक कई बार संपर्क में रहीं, लेकिन “सर” कहे जाने की बात को उन्होंने सिरे से नकार दिया।

हॉक फोर्स के डीएसपी पंकज मिश्रा ने कहा कि, “हम दोनों एक ही बैच के हैं, इसलिए सीनियर-जूनियर जैसा संबोधन नहीं होता। न ‘सर’ कहा जाता है, न ‘मैडम’।”


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें