फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-44 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रॉले में घुसी पिकअप से टकराई बस, 30 से अधिक यात्री बाल-बाल बचे

Mon, 26 Oct 2026 04:39 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नेशनल हाईवे-44 पर गणेशगंज बायपास ब्रिज के पास पिकअप, ट्रॉले और यात्री बस की टक्कर हो गई। गोरखपुर से हैदराबाद जा रही बस में सवार 30 से अधिक यात्री सुरक्षित रहे। हादसे के बाद लंबा जाम लगा, जिसे हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने यातायात बहाल कराकर खुलवाया। 
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नेशनल हाईवे-44 पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। लखनादौन से सिवनी मार्ग पर स्थित गणेशगंज बायपास ब्रिज के पास एक के बाद एक तीन वाहन आपस में भिड़ गए। इस त्रिकोणीय टक्कर में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रॉले में जा घुसा, जिसके तुरंत बाद पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस भी इस दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से टकरा गई। गनीमत यह रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद बस में सवार सभी 30 से अधिक यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

विज्ञापन


गोरखपुर से हैदराबाद जा रही थी बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुई यात्री बस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से तेलंगाना के हैदराबाद की ओर जा रही थी। हाईवे पर अचानक हुए इस हादसे के कारण बस में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

ये भी पढ़ें- सिवनी: कबाड़ दुकान पर बिजली विभाग का छापा, लाखों रुपये के चोरी के तार जब्त; दो थानों की पुलिस मौके पर
विज्ञापन


हाईवे पर लगा लंबा जाम, रॉन्ग साइड से निकालने पड़े वाहन 
भीषण टक्कर के चलते नेशनल हाईवे-44 पर दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के सड़क पर खड़े होने के कारण पंचवटी ढाबे के सामने वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को संभालने के लिए लखनादौन से सिवनी की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर रॉन्ग साइड (विपरीत दिशा) से निकालना पड़ा। इसके चलते मार्ग पर भारी जाम की स्थिति निर्मित हो गई और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पेट्रोलिंग टीम ने बहाल कराया यातायात
घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे करवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया जा सका। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही लखनादौन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें