फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni News: खेत जा रहे युवक पर पालतू कुत्तों ने अचानक किया हमला, गंभीर घायल; थाने में शिकायत दर्ज

Sat, 21 Feb 2026 03:28 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

Seoni News: सिवनी के केवलारी में दो पालतू कुत्तों ने ग्राम सरेखा निवासी अजय पांडे पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्रवासियों ने सख्त नियम लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
पालतू कुत्तों के हमले से युवक हुआ घायल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड मुख्यालय में पालतू कुत्तों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती बताई जा रही हैं। ताजा मामले में दो पालतू कुत्तों ने एक युवक पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया तथा एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है।

विज्ञापन

 
ग्राम सरेखा निवासी अजय पांडे ने बताया कि वे सुबह अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के दो पालतू कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। अजय के अनुसार, घटना के समय कुत्तों के मालिक मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कुत्तों को नियंत्रित करने में लापरवाही बरती। हमले में अजय पांडे के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।
 
थाने में शिकायत, सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद पीड़ित ने केवलारी थाने में दोनों कुत्ता मालिकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अजय पांडे का कहना है कि क्षेत्र में पालतू कुत्तों के हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने और पालतू पशु मालिकों के लिए स्पष्ट नियम लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन


पढ़ें- Indore News: भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पथराव, एक दूसरे पर फेंके गए पत्थर, टमाटर और पानी की बोतल
 
पूर्व की घटनाओं से बढ़ी चिंता
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सिवनी शहर में भी दो दर्जन से अधिक लोग कुत्तों के हमले का शिकार हुए थे। वहीं, कुछ माह पूर्व कुत्ते के काटने से एक बालिका की मौत का मामला भी सामने आया था। इन घटनाओं के बावजूद कई पालतू कुत्ता मालिक सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया
केवलारी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह तिलगाम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दो पालतू कुत्तों द्वारा एक व्यक्ति को काटे जाने की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पालतू कुत्तों के पंजीयन, टीकाकरण और सार्वजनिक स्थानों पर उन्हें नियंत्रण में रखने के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें