फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pench National Park: पर्यटक फिर हुए रोमांचित, चार शावकों के साथ टहलती दिखी रूनी-झूनी बाघिन

Wed, 21 Dec 2022 10:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

पेंच नेशनल पार्क आने वाले पर्यटक बाघ देखने की तमन्ना लेकर यहां आते हैं। उनकी ख्वाहिश भी पूरी हो जाती है। बीते दिनों यहां पहुंचे लोगों को ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। यहां की प्रसिद्ध रूनी-झूनी बाघिन अपने चार शावकों के साथ नजर आई।
विज्ञापन
पेंच नेशनल पार्क में बाघिन शावकों के साथ नजर आई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में पेंच नेशनल पार्क यानी मोगली लेंड चार चांद लगा देता है। यहां पहुंचने वाले पर्यटक इन दिनों रोमांचित हो रहे हैं। कारण है यहां की बाघिन। बीते दिनों यहां कि रूनी-झूनी बाघिन ने पांच शावकों को जन्म दिया था। अब ये बाघिन चार शावकों के साथ सड़क पार करती दिखी। पर्यटकों ने कैमरे में ये सीन कैद कर लिया। 
विज्ञापन


बता दें कि पेंच नेशनल पार्क आने वाले पर्यटक बाघ देखने की तमन्ना लेकर यहां आते हैं। उनकी ख्वाहिश भी पूरी हो जाती है। बीते दिनों यहां पहुंचे लोगों को ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। यहां की प्रसिद्ध रूनी-झूनी बाघिन अपने चार शावकों के साथ नजर आई। जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि पर्यटकों की सफारी के सामने अचानक बाघिन अपने शावकों के साथ सड़क पार करते दिख रही है। पहले रूनी झूनी सडक़ पार करती है उसके पीछे एक के बाद शावक भी अपने मां के साथ सडक़ पार कर रहे है।

पहले भी शावकों के साथ नजर आ चुकी है बाघिन
पेंच नेशनल पार्क के डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि नेशनल पार्क में अपने नन्हे शावक के साथ रूनी झूनी दूसरी बार स्पॉट हुई है, इससे पहले भी वह इसी क्षेत्र में 5 शावकों के साथ नजर आ चुकी है। बाघिन और उसके शावकों पर पूरी तरह से निगरानी की जा रही है। कहा जा सकता है कि बाघिन ने रूखड़ क्षेत्र को अपना ठिकाना बना लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें