फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni: पेंच टाइगर रिजर्व में शावकों के साथ अठखेलियां करती दिखी बाघिन, कैमरे में कैद हुआ नजारा

Thu, 02 Jun 2022 04:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को बाघिन तीन शावकों के साथ अठखेलियां करते नजर आई। इस दौरान पर्यटक काफी देर तक शावकों को निहारते रहे। पर्यटक शावकों को बाघिन के साथ और पोखर में एक साथ पानी पीने के अलावा जंगल में आराम फरमाते देख रोमांचित हुए।
विज्ञापन
पेंच टाइगर रिजर्व में शावकों के साथ बाघिन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व के कोर के साथ बफर क्षेत्र में बाघ-बाघिन व शावक पर्यटकों को आसानी से नजर आ रहे हैं। पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को तेलिया बाघिन तीन शावकों के साथ अठखेलियां करते खवासा बफर क्षेत्र में नजर आई। इस दौरान पर्यटक काफी देर तक शावकों को निहारते रहे। पर्यटक शावकों को बाघिन के साथ और पोखर में एक साथ पानी पीने के अलावा जंगल में आराम फरमाते देख रोमांचित हुए।
विज्ञापन


पर्यटकों ने शावकों के अठखेलियां करते मनोहारी दृश्य को कैमरे में कैद किया। बाघ पानी पीते,आराम करते और फिर चौकन्ने होकर इधर-उधर घूमते पर्यटकों को नजर आये। बाघिन का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बाघिन के साथ दिखाई दिए तीन शावक 7 से 8 माह के बताए जा रहे हैं। गाइड ने बताया है कि करीब 3 घंटे तक शावक पर्यटक को नजर आए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें