फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP मॉब लिंचिंग मामला: कांग्रेस का 3 सदस्यीय दल करेगा आदिवासियों की हत्या की जांच, बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर आरोप

Wed, 04 May 2022 12:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में आदिवासी युवकों की हत्या के मामले में कांग्रेस ने 3 सदस्यीय जांच दल बनाया है, जो घटना स्थल पर जाकर जांच कर रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को सौपेंगा। कांग्रेस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में 2 आदिवासी युवकों की हत्या के मामले में कांग्रेस ने 3 सदस्यीय जांच दल बनाया है, जो बुधवार को घटना स्थल पर जाकर जांच करेगा और रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को सौपेंगा। कांग्रेस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

 
प्रदेश कांग्रेस की तरफ से गठित जांच दल में विधायक ओंकार सिंह मरकाम, विधायक डॉ. अशोक मार्सकोले, विधायक नारायण पट्टा शामिल हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सिवनी जिले के आदिवासी ब्लॉक कुरई में दो आदिवासी युवकों की हत्या तथा एक आदिवासी युवक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना पर दु:ख जताया है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी सरकार इवेंट कराकर आदिवासी हितों की बात करती है, लेकिन अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हत्याकांड में बीजेपी से जुड़े लोगों की बातें सामने आ रही हैं। उन पर कार्रवाई होना चाहिए। जब बीजेपी से जुड़े लेाग होते हैं तो शिवराज का बुलडोजर शांत क्यों हो जाता है। 
 
बता दें सिवनी में मंगलवार को गौमांस तस्करी के शक में तीन आदिवासियों को लाठियों से जमकर पीटा गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर बरघाट से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया भी कुरई पहुंचे। उन्होंने भी हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन किया। विधायक ने आरोप लगाया कि आरोपी बजरंग दल के कार्यकर्ता है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें