फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में सनसनी: मां के घर से निकलते ही छात्रा ने काट ली हाथ की नस, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Wed, 13 May 2026 07:37 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में दो अलग-अलग आत्महत्या के मामलों से सनसनी फैल गई। अशोका गार्डन में बीए की छात्रा ने हाथ की नस काटकर जान दे दी, जबकि खजूरी सड़क क्षेत्र में अस्पताल अटेंडर ने फांसी लगाई। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली एक छात्रा ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई, जब उसकी मां घर से बाहर गई हुई थीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय ख्याति जैन बीए की छात्रा थी। करीब 10 साल पहले उसके माता-पिता का तलाक हो चुका था और वह अपनी मां के साथ रहती थी। मंगलवार को उसकी मां किसी काम से बाहर गई थीं। इसी दौरान ख्याति ने ब्लेड से हाथ की नस काट ली। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान अभी दर्ज नहीं हो सके हैं, इसलिए आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: कांग्रेस IT सेल कार्यकर्ताओं की हिरासत प्रथम दृष्टया अवैध, भोपाल पुलिस कमिश्नर को जांच के आदेश

इधर, खजूरी सड़क थाना क्षेत्र के भैंसाखेड़ी निवासी 23 वर्षीय राकेश मेहरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक अस्पताल में अटेंडर के पद पर कार्यरत था। पुलिस के मुताबिक राकेश ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में मामला व्यक्तिगत कारणों से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध सामने नहीं आया है। दोनों मामलों की अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें