मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की जाएगी। सरकारी जानकारी के अनुसार योजना की पात्र 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को कुल 1835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।