फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशंगाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खदान में लगे 125 से अधिक डंपर और ट्रक जब्त

Wed, 26 Jun 2019 06:53 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
होशंगाबाद में अवैध खदान पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने 125 से अधिक डंपर और ट्रक जब्त गिए हैं। बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर तवा नदी के किनारे पर रेत का अवैध खनन चल रहा था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तवा नदी के किनारे रेत माफिया काफी समय से अवैध खनन कर रहे थे। छापेमारी के दौरान अपर कलेक्टर के डी त्रिपाठी, एसडीएम आरएस बघेल, तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया आदि शामिल थे।

कार्रवाई के लिए जब टीम मौके पर पहुंची तो वहां बड़ी तादात में डंपर और ट्रक खड़े थे। इस दौरान टीम को देखकर चालक और खदान कर्मचारी भाग गए। कुछ वाहनों पर नंबर नहीं है तो वहीं कुछ वाहनों पर फर्जी नंबर डले हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होशंगाबाद ने कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने बताया कि यह जिले में अब तक की संभवत: सबसे बड़ी कार्रवाई है। फिलहाल आगे की कार्रवाई के लिए जांच जारी है। 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें