फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: बाल विहार मैदान में टंकी का काम रोका गया, परिवर्तित स्थान पर होगा निर्माण; नपाध्यक्ष ने दी जानकारी

Tue, 12 Nov 2024 09:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore: बाल विहार मैदान में टंकी का काम रोक दिया गया है। इस मैदान पर खिलाड़ियों के अलावा सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने टंकी के काम को रोकने की पहल की है। 
 
विज्ञापन
बाल विहार मैदान में टंकी का काम रोका गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्रवासियों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की पूर्ति के लिए शहर में अमृत-2 योजना में 7 टंकियां बनाई जा रही, इसको लेकर शहर के बाल विहार मैदान पर निर्माण के लिए कार्य होने वाला था, लेकिन इस मैदान पर खिलाड़ियों के अलावा सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने टंकी के काम को रोकने की पहल की है। अब शीघ्र ही परिवर्तित स्थान पर टंकी का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अमृत-2 योजना में 7 टंकियां बनाई जा रही हैं। इससे स्टोरेज क्षमता 60 फीसदी बढ़ जाएगी। इसी तरह 105 किमी लंबी पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। इससे अब प्रति व्यक्ति 100 की जगह 135 लीटर पानी दिया जा सकेगा।

इन टंकियों के बन जाने से शहर की पानी की समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी। अभी 6 बड़ी पानी की टंकियां हैं। इसके अलावा 3 छोटी टंकियां हैं। प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी की जरूरत है, लेकिन अभी 100 लीटर प्रतिदिन ही मिल पा रहा है। गत दिनों अन्य क्षेत्रों में भी नपाध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा भूमि पूजन किया गया है।

विज्ञापन


बाल विहार में 20 लाख लीटर क्षमता की टंकी बनेगी, बाल विहार मैदान पर बनी पानी की टंकी को गिराया जाएगा। यह टंकी करीब 40 साल पुरानी है। इस टंकी को गिराकर इसकी जगह नई 16 लाख लीटर क्षमता की टंकी तैयार की जाएगी। अभी 10 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी है। इसलिए 6 लाख लीटर क्षमता बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें