फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: मुंबई से पैदल अयोध्या जा रही शबनम पहुंची सीहोर, कहा- बचपन से राम जी के भक्त

Sat, 06 Jan 2024 09:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore: 21 वर्षीय शबनम शेख के हौसलों और धार्मिक आस्था को देखकर लोग हैरान है। वह मुंबई से अयोध्या तक पैदल जा रही है, उनके और साथियों के हाथों में भगवा ध्वज है। जिस पर जय श्री राम लिखा हुआ है। रास्ते में वंदे मातरम और जय श्री राम के नारे लगाते हुए एक दिन में उनका सफर 37 किलोमीटर का कब पूरा हो जाता है उन्हें ही नहीं पता चलता।

विज्ञापन
अयोध्या जा रही शबनम पहुंची सीहोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई निवासी 21 वर्षीय शबनम शेख अपने दो साथी विनीत पांडे और रामराज शर्मा के  साथ कदम से कदम मिलाते हुए मुंबई से अयोध्या जा रही हैं। शनिवार को यह तीनों श्रद्धालु सीहोर पहुंचे जहां स्थान-स्थान पर उनका लोगों ने स्वागत किया। मीडिया से चर्चा करते हुए शबनम ने कहा कि वह शुरू से ही हिंदू बाहुल्य क्षेत्र में रही है और उन्हें अपने धर्म के साथ-साथ दूसरे धर्म का सम्मान करना भी बहुत अच्छे से आता है। सोशल मीडिया पर लोग मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं, उससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन


बचपन से राम के भक्त
उन्होंने कहा कि महिलाओं को टॉर्चर करने वालों को जेल में डाल देना चाहिए। ऐसे लोगों पर हनुमान जी का गदा सिर पर मारना चाहिए। शबनम ने कहा कि उन्हें पैदल चलते हुए 17 दिन हो गए हैं। श्रद्धा के लिए मन में विचार आना जरूरी नहीं है, बचपन से राम जी को मानते हैं जितना हम नबी को रिस्पेक्ट करते हैं, उतना ही राम जी की रिस्पेक्ट करते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें