फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladli Behna Yojna: सीहोर में लाडली बहना योजना के लिए बैंकों में बनाए जा रहे अलग काउंटर, महिलाओं को होगी सुविधा

Thu, 16 Mar 2023 08:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

लाडली बहना योजना आगामी 25 मार्च से शुरू हो जाएगी। सीहोर में बैंकों में अलग से काउंटर बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बैंकों में बहनों के स्वागत के लिए फ्लैक्स भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Ladli Behna Yojana - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना आगामी 25 मार्च से शुरू हो जाएगी। ई-केवाइसी, आधार को बैंक से लिंक कराने, डीबीटी तथा बैंकिंग से संबंधित अन्य कार्यों के लिए महिलाएं परेशान होने लगी हैं। सीहोर में बैंकों में अलग से काउंटर बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बैंकों में बहनों के स्वागत के लिए फ्लैक्स भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कलेक्टर प्रवीण सिंह ने गत दिवस आयोजित विशेष डीएलसीसी बैठक में सभी बैंक प्रतिनिधियों से अपनी बैंकों में एक काउंटर अथवा कैबिन लाडली बहना योजना के कार्य के लिए बनाने के लिए कहा था। ताकि बैंक में आने वाली महिलाओं को बैंक संबंधी कार्य कराने में आसानी हो। इससे महिलाओं को ई-केवाईसी, आधार लिकिंग एवं डीबीटी जैसे कार्यों में परेशानी न आए। इसके साथ ही उन्होंने बैंक में आने वाली महिलाओं के लिए स्वागत करने वाला वेलकम फ्लेक्स, बैनर तथा बोर्ड लगाने के लिए भी सभी बैंकर्स से कहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें