फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: अंधविश्वास का शिकार हुई युवती, परिवार का दुख दूर करने बाबा ने बुलाया गांव से बाहर, किया दुष्कर्म

Tue, 09 Jul 2024 04:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्य प्रदेश के सीहोर में बाबा ने परिवार का दुख दूर करने का झांसा देकर पीड़िता को पूजा करने गांव के बाहर बुलाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाबा उत्तर प्रदेश फरार होने की तैयारी में था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
 
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में एक युवती ढोंगी बाबा के अंधविश्वास के जाल में फंस गई। बाबा ने परिवार का दुख दूर करने का झांसा देकर युवती को गांव से बाहर बुलाया। इसके बाद भभूत के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर युवती को बेहोश किया। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला भैरुंदा थाने के गांव सोनखेड़ी का है। ढोंगी बाबा गांव छोडक़र उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

विज्ञापन


भेरुंदा पुलिस के अनुसार सात जुलाई को 24 वर्षीय युवती ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता को एक माह पूर्व करंट लग गया था। घर में कई अन्य समस्या चल रही थी। चार दिन पहले पिता की जान-पहचान के बाबा मंगल मेहरा बाबा पिता हजारीलाल मेहरा (60 वर्ष) निवासी ग्राम सोनखेड़ी युवती के पिता को देखने घर आए थे। बाबा ने पिता को देखकर बोला कि मैं बैठक कर दूंगा तो अच्छे हो जाएंगे। छह जुलाई को युवती मंगल बाबा के घर ग्राम सोनखेड़ी गई थी। वहां बाबा ने सामग्री की सूची बनाकर दी थी।। सात जुलाई की सुबह युवती पूजा का सामान खरीदकर छोटे भाई के साथ पूजा कराने बाबा के घर गई थी। बाबा ने अपने घर पर कुछ देर पूजा करने के बाद कहा कि यहां तो पूजा खंडित हो गई है। हम गांव के बाहर कांकड़ पर चलते हैं। युवती अपने भाई के साथ अतरालिया रोड पर स्थित बड़ी पुलिया के पास कांकड़ पर पहुंच गई। वहां मंगल बाबा भी पहुंच गया था। 

युवती के भाई को सड़क पर खड़ा करवा दिया 
कांकड़ पर पूजा करने से पहले मंगल बाबा ने युवती के भाई से कहा कि तुम सड़क पर जाकर खड़े हो जाओ। कोई आए तो आवाज लगा देना, वरना पूजा खंडित हो जाएगी। दो घंटे बाद यहां आ जाना। युवती का छोटा भाई वहां से चला गया। बाबा ने पूजा की सामग्री बिछाकर पूजा शुरू कर दी। पीडि़ता से कहा कि ओर दो-तीन लोग आने वाले हैं। उनकी भी पूजा सामग्री रखी है। तुम्हारी पूजा के दो दिन बाद उनकी पूजा भी करनी है। कुछ देर पूजा करने के बाद बाबा ने युवती को भभूत दी। थोड़ा-सा जल दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। करीब दो घेटे बाद दोपहर दो बजे वहां युवती का भाई आया तो वहां देखा कि बाबा बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा है। तब बाबा वहां से भाग गया। जैसे-तैसे भाई ने युवती को होश में लाया। दोनों ने थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


यूपी भागने की तैयारी में था ढोंगी बाबा 
अपराध पंजीयन के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए सीहोर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने आरोपी बाबा को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी भैरूंदा निरीक्षक घनश्याम दांगी ने आरोपी बाबा की तलाश के लिए टीम गठित की। आरोपी की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तकनीकी सहायता प्राप्त की गई। अपराध के बाद ढोंगी बाबा उत्तर प्रदेश भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस के बिछाए जाल में फंस गया। पुलिस ने आरोपी बाबा को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी बाबा का मेडिकल कराकर न्यायालय भैरूंदा पेश किया गया। उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें