फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: नदी में बहे तहसीलदार का पांच दिन भी नहीं लगा पता, तलाश अब भी जारी

Fri, 19 Aug 2022 09:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर की सीवन नदी में 15 अगस्त की रात कर्बला पुल से कार सहित बहे तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर का पांच दिन बाद भी कुछ पता नहीं लग सका है। 
विज्ञापन
इसी कार में तहसीलदार और पटवारी सवार थे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर की सीवन नदी में 15 अगस्त की रात कर्बला पुल से कार सहित बहे तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर का पांच दिन बाद भी कुछ पता नहीं लग सका है। उनकी तलाश लगातार की जा रही है, पर अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद सीवन नदी में तेज बहाव था। तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर 15 अगस्त की रात फॉर्म हाउस से लौट रहे थे। तभी कार सहित पुल से नदी में गिर गए थे। उनके साथ पटवारी महेंद्र रजक भी थे। अगले दिन पटवारी का शव तो मिल गया था, पर नरेंद्र ठाकुर का पता नहीं चला। तभी से सीहोर के गोताखोर, एसडीआरएफ की टीम लगातार तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर की तलाश कर रही है। आसपास के ग्रामीण भी अपने स्तर पर तलाश कर रहे हैं। 

इधर तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर के परिवार वालों का कहना है कि घटना की जांच होना चाहिए। ये हादसा है या किसी ने साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस जांच की मांग भी की है। कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने तहसीलदार संघ के पदाधिकारियों सहित तहसीलदार नरेंद्र ठाकुर के बेटे को भी आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द नरेंद्र ठाकुर को ढूंढ लिया जाएगा। इसके लिए एनडीआरएफ की 30 सदस्यों की टीम को भी रायसेन से सीहोर बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें