फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: तेज रफ्तार कॉलेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से फरार

Mon, 22 Apr 2024 09:37 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर

सार

भोपाल-इंदौर रोड पर ग्राम पचामा के नजदीक सत्य सांई कॉलेज की बस के चालक ने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाया, जिसके कारण बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सीहोर में बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराने इंदौर-भोपाल रोड पर स्थित ग्राम पचामा के पास अंधगति से सत्य सांई कॉलेज की बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। बाइक सवार इछावर तहसील के ग्राम कुशलपुरा के बताए जा रहे हैं। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपाल-इंदौर रोड पर ग्राम पचामा के नजदीक सत्य सांई कॉलेज की बस के चालक ने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाया, जिसके कारण बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार इछावर तहसील के ग्राम कुशलपुरा निवासी महेश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा युवक गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। मामले में कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि  पुलिस मामले में घटना के बाद फरार हुए वाहन चालक की तलाश कर रही है।

घटना के बारे में सत्य सांई कॉलेज के अधिकारी मुकेश तिवारी का कहना है कि शाम को कॉलेज बंद होने के बाद स्कूल के स्टाफ को छोड़ने के लिए भोपाल बस जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार को कॉलेज की बस से टक्कर लगने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें