फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: दूध के टैंकर में पीछे से जा घुसी तेज गति से आ रही कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Wed, 26 Jun 2024 04:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक कार दूध के टैंकर में पीछे से घूस गई। इस दौरान तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के आष्टा में इंदौर-भोपाल हाइवे पर किलेरामा के पास तेज रफ्तार कार पीछे से दूध के टैंकर में जा घुसी। इसके बाद बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात 12 से एक बजे के बीच का है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भोपाल-इंदौर हाइवे पर दूध से भरा टैंकर आष्टा के किलेरामा के पास भोपाल से इंदौर की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान तेज रफ्तार कार एमपी-09 सीआर-7015 पीछे से दूध के टैंकर में जा घुसी और बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। घटना रात 12 से एक बजे के बीच की बताई जा रही है।

पार्वती थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा ने बताया कि इस घटना में कार एमपी-09 सीआर-701 में सवार महेश ठाकुर (37) निवासी खारखेड़ी भोपाल, रूप सिंह ठाकुर (24) निवासी खजूरी खुर्द भोपाल, सुनील मेवाड़ा (28) निवासी भोपाल की मौत हुई है। उनके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर इन सभी के परिजनों को सूचना दी गई है। टीआई ने बताया कि पार्वती थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर उक्त मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें