फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: मुंडेर से टकराकर कुएं में जा गिरे बाइक सवार, दो की मौत, सुबह निकाले गए शव

Thu, 01 May 2025 03:01 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मजदूरी कर लौटते समय हनीफ खां और सिराज की बाइक सूखे कुएं की मुंडेर से टकरा गई और वे कुएं में गिर गए। सुबह ग्रामीणों ने कुएं में बाइक देखी और झांकने पर दोनों के शव मिले। 
विज्ञापन
कुएं में गिरने से दो युवकों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात बड़ा हादसा हो गया। रात के अंधेरे में बाइक सवार दो युवक एक कुएं की मुंडेर से टकरा गए और सीधे कुएं में जा गिरे। हादसे की जानकारी गुरुवार सुबह लगी। तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। दोनों मृतक फूल मोगरा गांव के बताए गए हैं। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए पीएम रूम लाए गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हनीफ खां पिता हफीज (35) निवासी फूलमोगरा और सिराज पिता बाबू खां (34) निवासी फूलमोगरा के शव ग्राम फूलमोगरा के कुएं में मिले हैं। सूचना प्राप्त होने पर मृतकों के शव पीएम के लिए शासकीय अस्पताल सीहोर लाए गए। मंडी पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों की रात में मोटर साइकिल कुएं की मुडेर से टकरा गई थी। जिससे दोनों कुएं में जा गिरे। कुएं के बाहर बाइक पड़ी देख लोगों ने कुएं में झांककर देखा तो दो युवक कुएं में पड़े हुए थे। इसके बाद गुुरुवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। गुरुवार सुबह डायल 100 पर ग्रामीण ने सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक दोनों युवकों के शव कुएं से निकाले और पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजे। मंडी थाना प्रभारी माया सिंह ने बताया कि फूल मोगरा में दो युवकों के कुएं में गिरने से मौत हुई है। जिनका पीएम कराया जा रहा है। संभवत: कुएं में गिरने आई चोट के कारण मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-  भोपाल में आतंकी हमले के विरोध में लगे विवादित पोस्टर, लिखा- अब तो नाम पूछना ही पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूरी कर वापस घर लौट रहे थे दोनों युवक
बताया जा रहा कि दोनों युवक हफीज और सिराज बुधवार को मजदूरी करके खेतों के रास्ते अपने गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी बाइक कुएं की मुंडेर से टकरा गई, जिसके कारण युवक कुएं में गिर गए। पुलिस को घटना स्थल से बाइक मिली है। बताया जा रहा है कि कुआं सूख चुका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें