फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: सायलो केंद्र पर हो सकता है गेहूं तुलाई का संकट, भंडार क्षमता पूरी होने के करीब, तो किसान होंगे परेशान

Wed, 16 Apr 2025 06:37 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर के मंडी सायलो केंद्र की 50 हजार मीट्रिक टन भंडारण क्षमता है। इसमें 22 हजार मीट्रिक टन गेहूं पिछले साल का भरा हुआ है। 26 हजार मीट्रिक टन गेहूं आने से भंडारण क्षमता दो हजार एमटी बची है।
विज्ञापन
पूरी होने वाली है सायलो केंद्र की भंडारण क्षमता।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर शहर के मंडी स्थित सायलो खरीदी केंद्र पर गेहूं तुलवाने का संकट खड़ा हो सकता है। अंतिम तारीख से पहले ही सायलो केंद्र की भंडारण क्षमता पूरी होने की स्थिति में पहुंच गई है। इससे अब आगामी दिनों में स्लॉट बुक कर उपज लेकर आने वाले किसानों के सामने गेहूं तुलवाने का संकट खड़ा हो सकता है। किसानों को मजबूरी में दूसरी जगह उपज ले जाना पड़ेगा तो परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान अलग से उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सीहोर के मंडी सायलो केंद्र की कुल 50 हजार मीट्रिक टन भंडारण क्षमता है। इसमें 22 हजार मीट्रिक टन गेहूं पिछले साल का भरा हुआ है। 28 हजार मीट्रिक टन शेष जगह है, उसमें भी अब तक सात हजार किसानों के 26 हजार मीट्रिक टन गेहूं बेचने से क्षमता सिमटकर दो हजार एमटी रह गई है। अब भी किसानों के उपज लेकर आने का सिलसिला लगातार जारी रहने से एक सप्ताह के अंदर सायलो केंद्र पूरी तरह फुल हो जाएगा। इसके  बाद केंद्र आने वाले किसानों को दिक्कत होगी।

ये भी पढ़ें: बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें
विज्ञापन


कृषि मंडी में उपज बेचने के लिए होंगे मजबूर
सायला केंद्र से आसपास के 10 से ज्यादा गांव जुड़े हैं। खरीदी शुरू होने के बाद से ही इन गांव के पंजीकृत किसान स्लॉट बुक कर उपज ला रहे हैं। ऐसे में केंद्र की भंडार क्षमता पूरी होने के बाद उपज बेचने में किसानों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। किसानों के पास दो ही विकल्प रहेंगे। पहला यही कि दूसरे केंद्र जाना पड़ेगा और दूसरा कृषि उपज मंडी में उपज बेचने मजबूर होना पड़ेगा। इससे किसान चिंतित नजर आ रहा है। इधर, सायलो प्रबंधन का कहना है कि भंडारण क्षमता पूरी होने के बाद कोई किसान आया तो उसे मना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: 19 की उम्र, छह राज्यों में धमक और 100 से ज़्यादा चोरी के बाद थाने पहुंचकर बोली- साहब! सजा दे दो
विज्ञापन


3 लाख 90 हजार मीट्रिक टन उपज की हो गई खरीदी
जिले में इस बार 88 हजार 144 किसानों ने उपार्जन केंद्रों पर गेहूं बेचने पंजीयन कराया है। 240 केंद्रों पर खरीदी हो रही है। जिसमें अब तक 47 हजार से ज्यादा किसानों ने 3 लाख 90 हजार मीट्रिक टन के आसपास उपज बेची है। जिसमें उनको 700 करोड़ से अधिक का भुगतान हो गया है। बीते कुछ दिनों से देखे तो कई केंद्रों पर गेहूं लेकर आने वाले किसानों की काफी भीड़ देखने मिल रही है। उनको सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ता है, तब कही जाकर उपज तुलवाने का नंबर आता है।

ये भी पढ़ें: सात मौत का मामला, दमोह के मिशन अस्पताल का लाइसेंस निलंबित; प्रबंधक बोलीं-हमें नहीं मिला CMHO का पत्र

किसान उपज लेकर आया तो खरीदना होगा मुश्किल
इस संबंध मं सायलो केन्द्र के प्रभारी मुकेश पटेल का कहना है कि सायलो केंद्र में 22 हजार मीट्रिक टन गेहूं पिछले साल का ही भरा हुआ है। इस साल भी केंद्र बनाने से 26 हजार मीट्रिक टन की खरीदी हो गई है। 2000 मीट्रिक टन ही भंडारण क्षमता बची है। इसके बाद किसान उपज लेकर आया तो खरीदना संभव नहीं होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें