अशोकनगर के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दादा की मौत हो गई, जबकि दादी और पोता घायल हैं। पोते को गंभीर हालत में इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
अशोकनगर जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय रामेश्वर दयाल श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और सात वर्षीय पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रामेश्वर दयाल अपनी पत्नी गुड्डी बाई और पोते काव्यांश के साथ मुंगावली से एक शादी समारोह में मंडप लगाने के बाद लौट रहे थे। बहादुरपुर के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को बहादुरपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में रामेश्वर दयाल की मौत हो गई, जबकि गुड्डी बाई की हालत सामान्य बनी हुई है। पोते काव्यांश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
परिजनों ने बताया कि काव्यांश अपने दादा-दादी के साथ ही रहता था। उसे दादा-दादी से बहुत लगाव था, इसलिए वे उसे हमेशा अपने साथ रखते थे। इसकी कारण वे उसे अपने साथ लेकर गए थे। किसी ने सोचा नहीं थी कि ऐसा कुछ हो जाएगा। वहीं, पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त कर उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश जी हा रही है।