फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: राजस्थान के लाल पत्थरों से संवरेगी प्राचीन जगदीश मंदिर की सूरत, कलाकार कर रहे आकर्षक नक्काशी

Tue, 28 Nov 2023 10:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर शहर के बीच छावनी के प्राचीन जगदीश मंदिर में इन दिनों भव्य गेट के निर्माण का कार्य जारी है। राजस्थान के लाल पत्थरों से राजस्थानी कलाकार आकर्षक नक्काशी कर रहे हैं।
विज्ञापन
कलाकार कर रहे आकर्षक नक्काशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर शहर के मध्य छावनी के प्राचीन जगदीश मंदिर में भव्य गेट के निर्माण का कार्य जारी है। राजस्थान के लाल पत्थरों से वहीं के कलाकारों द्वारा आकर्षक नक्काशी का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर मंगलवार दोपहर में परमार समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी तुलसीराम पटेल ने कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष मुकेश परमार, मुरली निवासी शिव परमार, रोलूखेड़ी निवासी विष्णु परमार सहित मंदिर के पुजारी पंडित रोहित व्यास सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए परमार समाज के पूर्व अध्यक्ष तुलसीराम पटेल ने बताया कि शहर के मध्य आने वाले प्राचीन जगदीश मंदिर के करीब 18 फीट ऊंचाई वाले इस भव्य का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। आगामी दिसंबर महीने में करीब 10 लाख से अधिक लागत वाले इस भव्य द्वार का निर्माण पूर्ण करा लिया जाएगा। लाल पत्थर पर कलाकारों द्वारा बनाई आकृति वाले पत्थरों को लगाकर आकर्षक बनाया जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिसर में मैदान का समतलीकरण सहित अन्य की व्यवस्था की जा रही है। भगवान जगदीश स्वामी की रथ यात्रा 1961 में मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ शुरू की थी, जो आज तक जारी है।

यह मंदिर परमार समाज की एकता और आस्था का प्रतीक है। विषम परिस्थितियों में भी यात्रा कभी रूकी नहीं है। परमार समाज के प्रयासों से मंदिर की भव्यता में विस्तार हो रहा है। गत दिनों भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा मंदिर में वृद्वावन की तर्ज पर ऐतिहासिक महारास लीला का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर आप लोग व्यवस्था बनाए, बाकी काम भगवान पूरा करेगा। इस ऐतिहासिक महारास लीला में वृद्वावन के बड़े-बड़े कलाकारों को लाने आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


मंदिर में भगवान श्रीराम, हनुमान जी, माता रानी का दरबार, भगवान शिव के परिवार के अलावा भगवान जगदीश स्वयं अपने परिवार के साथ विराजमान हैं, जिससे क्षेत्रवासी यहां पर बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आते हैं। इसके अलावा यहां पर प्रत्येक मंगलवार को आस-पास के मानस मंडलों के द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, समाज के द्वारा अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी मंदिर परिसर में किया जा रहा है।

सेलेबस के अनुसार तैयारी करने से मिलती है सफलता : सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता
सीहोर में सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता ने कहा कि सेलेबस के अनुसार तैयारी करने से निश्चित सफलता मिलती है। इसलिए तैयारी में अनुशासित होना बहुत आवश्यक है। वे मंगलवार को टाउन हॉल की शासकीय लाइब्रेरी में संचालित एमपीपीएससी एवं यूपीएससी नि:शुल्क कोचिंग क्लासेज के छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर चर्चा कर रहे थे।

सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता ने कहा है कि एक लक्ष्य पर फोकस करके तैयारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेलेबस को हमें छोटे-छोटे भागों में बांट लेना चाहिए और सेलेबस के शब्दों को समझने पर अधिक ध्यान देना चाहिए, न कि याद करने पर। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि मध्यप्रदेश के बारे में हमें पढ़ना है, तो उसे सात भागों में बांट कर पढ़ सकते हैं। जैसे मध्यभारत का पठार, बुंदेलखंड का पठार, रीवा पन्ना का पठार, मालवा का पठार, नर्मदा-सोन घाटी एवं बघेलखंड का पठार।

इसी प्रकार हमें भारत के बारे में पढ़ना है तो राज्यों के माध्यम से पढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस क्रम में प्रश्न पूछा जाए उसी क्रम में हमें उत्तर लिखना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में और आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा के डायरेक्टर परीक्षित भारती के सहयोग से यूपीएससी एवं एमपीपीएससी नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस संचालित हो रही है।

मतगणना तैयारियों की समीक्षा
विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत सीहोर की चारों विधानसभा में हुए मतदान की मतगणना तीन दिसम्बर को जिला मुख्यालय स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक विद्यालय में होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में मतगणना की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। इस दौरान बताया कि मतगणना परिसर में बिना पास के किसी का भी प्रवेश नहीं होगा।

बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। कलेक्टर सिंह ने कहा कि मतगणना स्थल पर पर्याप्त बैरिकेटिंग के साथ ही सुरक्षा से संबंधित सभी तैयारियां संबंधित अधिकारी अपनी देखरेख में पूरी कराना निश्चित करें।

उन्होंने कहा कि मतगणना परिसर में बिना पास के किसी को भी प्रवेश न दिया जाए तथा पासधारी व्यक्तियों को भी गेट पर तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाए। प्रत्याशियों के एजेंट भी बिना पास के अंदर नहीं जाएंगे। उन्होंने मतगणना स्थल पर मीडिया कक्ष, मंच, लाइट, लाउडस्पीकर, फर्नीचर, कुर्सी, टेंट, टेबल, पानी सहित सभी आवश्यक सामग्रियों एवं साधनों की उपलब्धता के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, वंदना राजपूत, जिला सूचना अधिकारी संजय जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें