फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा- समाज को संस्कारित कर रहा गायत्री परिवार

Tue, 29 Apr 2025 09:45 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सुसंस्कार संवर्धन संदेश और यज्ञ आहुतियों की सुगंध से शहर महका हुआ है। मंगलवार को प्रात: काल यज्ञ आहुतियों के साथ 60 दीक्षा, पांच यज्ञोपवीत, 10 विद्यारंभ, 10 पुंसवन और पांच नामकरण संस्कार संपन्न हुए।
विज्ञापन
गायत्री महायज्ञ का धर्म लाभ ले रहे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सैकड़ाखेड़ी पर शांतिकुंज हरिद्वारा के मार्गदर्शन में शक्ति संवर्धन विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ बहुत ही भव्य और दिव्य है। गायत्री परिवार समाज में संस्कार के बीज बो रहा है। यहां पर आचार, विचार, व्यवहार व संस्कार से युक्त व्यक्ति ही जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की करता है। गायत्री परिवार का मूल मंत्र पहले खुद सुधरो, फिर जग सुधरेगा इसी पर आधारित है। हमें स्वयं में बदलाव लाना होगा। उक्त विचार अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहे।

विज्ञापन


शक्ति संवर्धन विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तृतीय दिवस अंतराष्ट्रीय कथा वाचक मिश्रा का आगमन हुआ, उन्होंने अथिति देवोभव की परंपरा का उल्लेख करते हुए शातिकुंज टोली की ब्रह्मवादिनी का स्वागत वंदन किया और कहा कि ब्रह्मवादिनी बहनों द्वारा वेद मंत्रों के सस्वर समूहिक उच्चारण उन्हें बहुत अच्छा लगा, मंत्रोचार की पावन ध्वनि से सीहोर नगर धन्य हुआ है। उन्होंने इस पुण्य कार्य को सीहोर नगर में आयोजित किए जाने बाबत गायत्री परिवार सीहोर और शक्तिकुंज हरिद्वार की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें: प्रदेश में अगले 4 दिन तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों छाए बादल हुई बूंदाबांदी, पारा 43 डिग्री पार
विज्ञापन


मंगलवार को प्रात: काल यज्ञ आहुतियों के साथ 60 दीक्षा, पांच यज्ञोपवीत, 10 विद्यारंभ, 10 पुंसवन, और पांच नामकरण संस्कार संपन्न हुए। यज्ञ स्थल पर सुसज्जित गायत्री माता का मंदिर, सेल्फी पॉइंट गायत्री कल्पवृक्ष, ऋषियों का यज्ञदर्शन, युगऋषि, वेदमूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित 3200 पुस्तकों की जीवन निर्माण आधारित विभिन्न पुस्तकों की विशाल रेंज और गायत्री परिवार की विभिन्न ऑनलाइन गतिविधियों तथा ऑडिओ बुक्स की गैलरी एवं प्रदर्शनी श्रद्धालुओं के अवलोकन हेतु उपलब्ध है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने बीना चुनाव को लेकर बीजेपी से पूछे सवाल,बोले-चुनाव कराने से क्यों डर रही भाजपा

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपजोन समन्वयक आरपी हाजरी और जिला कार्यक्रम संयोजक रमिला परमार और मीडिया प्रभारी पुष्पा शर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह पांच बजे से ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, सुबह सात बजे यज्ञ संस्कार, पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक मिश्रा ने इस विराट 108 कुंडली गायत्री महायज्ञ में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है। इस महायज्ञ में विधायक सुदेश राय, अरुणा राय, मोहितराम पाठक, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, राजेंद्र मोदी ने यज्ञ मे भाग लिया। जगदीश कुलमी, मध्यप्रदेश समन्वयक राजेश पटेल, रघुनाथ प्रसाद हजारी, रमिला परमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजन समिति के समन्वयक महेश विजयवर्गीय सबका आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें