फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: महानगर की तर्ज पर विकसित होगा शहर, 500 सीटर के अत्याधुनिक ऑडिटोरियम हॉल सहित करोड़ों की मिली सौगात

Wed, 04 Oct 2023 07:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore News: सीहोर शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसको लेकर 500 सीटर के अत्याधुनिक ऑडिटोरियम हॉल सहित एक दिन में साढ़े पांच करोड़ की सौगात दी गई।
विज्ञापन
महानगर की तर्ज पर विकसित होगा शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर शहर को महानगर की तरह विकसित करने के लिए बुधवार को पांच करोड़ से अधिक विकास कार्य का भूमिपूजन विधायक सुदेश राय के मुख्य आतिथ्य में नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया। साथ ही कहा, यह हमारा सौभाग्य है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीहोर विधानसभा विधायक राय के मार्गदर्शन में शहर में विकास कार्य को रफ्तार मिल रही है।

विज्ञापन


शहर को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए परिषद ने आगामी 25 साल के लिए शहर की जरूरतों को देखते हुए इन पांच साल में नगर पालिका शहर विकास की योजनाओं पर काम कर रही है। भविष्य में शहर की क्या जरूरते हैं, क्या संभावनाएं होंगी, इनको लेकर ही योजनाओं पर काम किया जा रहा है। हमारा एक ही विजन है, सभी के सहयोग से शहर का विकास महानगर की तर्ज पर किया जाए। उन्होंने कहा कि परिषद का कार्य प्राथमिक तौर पर सड़क, नाली आदि का निर्माण तो कराना है, लेकिन शहर महानगर की तरह कैसे विकसित हो, इसका भी ध्यान रखना है। इसके लिए प्लान कर कार्य किए जा रहे है।

नपाध्यक्ष श्री राठौर ने लगाई सौगात की बरसात
बुधवार को विधायक राय सहित स्थानीय पार्षद, नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में सुबह करीब 42 लाख की लागत से भोपाल नाके से लेकर सेंट्रल स्कूल से होते हुए चाणक्यपुरी तक डामर रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन, दोपहर में टाउनहाल पर करीब चार करोड़ 50 लाख की लागत से बनाए जाने वाले 500 सीटर का अत्याधुनिक ऑडिटोरियम हॉल, जायसवाल अस्पताल चौराहा से इंग्लिशपुरा के मोड तक रोड के निर्माण कार्य, पुराने बस स्टैंड से मुरली रोड तक बनाए जाने वाले करीब 25 लाख की लागत से निर्माण कार्य और 32 लाख से लुनिया चौराहा से महाकाल चौराहे तक बनाए जाने वाले रोड का भूमिपूजन करवाने के साथ ही नपाध्यक्ष राठौर ने समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने की बात कही है।
विज्ञापन


नपाध्यक्ष राठौर ने कहा कि सांस्कृतिक और अन्य एक्टिविटी के लिए अभी शहर में टाउन हाल के अलावा कोई दूसरी जगह नहीं थी। इसलिए सभी आयोजन इसी जगह करना पड़ते थे। यह टाउन हाल काफी पुराना हो चुका है। हालांकि, बीच में नगर पालिका ने इसके कायाकल्प पर काफी खर्च भी किया था। लेकिन फिर भी यहां पर कई तरह की समस्याएं थीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम खासकर गायन के कार्यक्रम इसलिए नहीं हो पाते थे। क्योंकि यहां पर सही तरीके से आवाज नहीं सुनाई देती थी। लंबे समय से लोगों की डिमांड थी कि शहर में इस तरह का कोई सभागार हो जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाए। इसके लिए 500 सीटर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम हाल का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें