फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: रुद्राक्ष महोत्सव, विट्ठलेश सेवा समिति लाखों श्रद्धालुओं को कराएगी भोजन, रेलवे स्टेशन पर होगा इंतजाम

Tue, 04 Feb 2025 02:30 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए इस बार शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी समितियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्रामीण समितियां ग्रामों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देंगी।
विज्ञापन
सीहोर। नगर इकाई की बैठक हुई।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर और कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में आगामी 25 फरवरी से होने वाले सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर विठलेश सेवा समिति की तैयारियां जारी हैं। विठलेश सेवा समिति नगर इकाई इस वर्ष भी रेलवे स्टेशन पर लाखों श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था करेगी।

विज्ञापन


इसे लेकर एक रिसोर्ट में बैठक गई, जिमसें विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, विठलेश सेवा समिति की ओर से समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा और नगर इकाई के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में योजना तैयार की गई, जिसके तहत शहर के रेलवे स्टेशन पर रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं को शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक निशुल्क प्रसादी उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे स्टेशन से धाम तक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था के साथ ही शहर में आने वाले श्रद्धालुओं के रुकने के प्रबंध पर भी ध्यान दिया जाएगा। 

बैठक का संचालन नगर इकाई की ओर से सुरेश साबू ने किया। उन्होंने बताया कि भोजन व्यवस्था का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की प्रेरणा से किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए इस बार शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी समितियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्रामीण समितियां ग्रामों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देंगी।
विज्ञापन


कुबेरेश्वरधाम पर भी आधुनिक रसोई से श्रद्धालुओं को मिलेगा भोजन
कुबेरेश्वरधाम पर भी आधुनिक रसोई घर में लाखों श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था का क्रम जारी रहेगा। मात्र आधे घंटे में 70,000 से अधिक लोगों के भोजन बनाने की क्षमता वाली मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा 1,000 से अधिक सेवादारों को भोजन और पेयजल व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है, जो यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें