फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: बाइक चोर गैंग का खुलासा, कार-बस से आकर रेकी करते थे बदमाश, तीन बाइक समेत 10 लाख का माल बरामद

Sun, 06 Apr 2025 01:02 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

जांच में पता चला कि आरोपी दिन में अपने निवास स्थान से कार और बस से आकर नगर में रेकी करते थे और रात में बाइक चोरी करते थे। पुलिस ने देवास जिले के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस बाइक चोर गैंग को पकड़ा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में भैरूंदा पुलिस ने बाइक चोर गैंग को पकड़ा है, जो कार और बस से आकर रेकी करते थे। इसके बाद बाइक चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस ने तीन आरोपियों से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। इस कार्रवाई में एक चार पहिया वाहन समेत कुल 10 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शिवराज सिंह ने की विजयासन मां की पूजा, बेटों-बहुओं और पत्नी के साथ पहुंचे मंदिर, देखें तस्वीरें

पुलिस के अनुसार, घटना 27 मार्च की है, जब भैरूंदा के गांधी चौक छोटा बाजार से घनश्याम शर्मा और नर्मदाप्रसाद अग्रवाल की बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने दो टीमें बनाई। पुलिस ने तकनीकी सहायता और नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अज्ञात आरोपियों की पहचान की। 4 और 5 अप्रैल को मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को पुनः चोरी के इरादे से नगर भैरूंदा में घूमते हुए पकड़ा गया। दोनों मामलों में आरोपियों से चोरी की गई तीन बाइक जब्त की गईं।
विज्ञापन


कार और बस से आकर करते थे रेकी
जांच में पता चला कि आरोपी दिन में अपने निवास स्थान से कार और बस से आकर नगर में रेकी करते थे और रात में बाइक चोरी करते थे। आरोपियों के विरुद्ध अन्य थानों में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उनका पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जंगल में चीतों को परात में पानी पिलाया, आवाज देते ही शवकों के साथ आई ज्वाला, हैरान कर देंगी तस्वीरें


इन्हें किया गिरफ्तार
  • तूफान सिंह राजपूत (24), पिता समंदर सिंह राजपूत, निवासी ग्राम गजापुर, थाना पिपलरावा, जिला देवास
  • अभय सिंह ठाकुर (25), पिता कृपाल सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम धावला, थाना पिपलरावा, जिला देवास
  • राजा उर्फ अरविंद हाड़ा (22), पिता सुमेर सिंह हाड़ा, निवासी ग्राम कुमारिया बनवी, थाना पिपलरावा, जिला देवास
ये वीडियो भी देखिए...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें