फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी पिकअप के परखच्चे उड़े, दो दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ा

Mon, 24 Nov 2025 11:41 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

शनिवार देर रात हुए हादसे में इछावर की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप के परखच्चे उड़े, दो दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भैरुंदा-सीहोर मुख्य मार्ग पर ग्राम सिंहपुर के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रात करीब 11:30 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप में लदी भैंस भी मारी गई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इछावर की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक कुछ दूरी तक खिसक गया।

ये भी पढ़ें: Gwalior News: MBBS छात्र की मौत में नया मोड़, खुदकुशी से पहले गर्लफ्रेंड से की थी बात, कॉल डिटेल से खुला राज
विज्ञापन


पिकअप में सवार अजय बारेला निवासी ग्राम सिराली और सीताराम निवासी ग्राम कुरी की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही पिकअप में लादकर ले जाई जा रही भैंस भी हादसे में मारी गई। पिकअप चालक हालांकि घायल तो नहीं हुआ लेकिन सदमे में था। सूचना मिलने पर लाड़कुई चौकी पुलिस और भैरुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


घटना के बाद शवों को भैरुंदा सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों मृतक परिवार के युवा सदस्य थे। हादसे के बाद गांव सिराली और कुरी में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को थाने में जब्त किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें