फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 2280 किलो खैर की लकड़ी जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Sun, 24 Aug 2025 02:47 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

गुराडिया राव के पास से खैर की लकड़ी ले जा रहे बोलेरो पिकअप को 10 किमी पीछा कर पकड़ा गया। वाहन से 2280 किलो खैर की लकड़ी जब्त हुई, जिसकी कीमत लगभग 66 हजार रुपये आंकी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त की खैर की लकड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के आष्टा वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन करने वाले तस्करों पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। देर रात टीम ने करीब दस किलोमीटर तक पीछा कर बोलेरो पिकअप वाहन को पकड़ा। वाहन में अवैध रूप से खैर की लकड़ी भरी हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली कि धर्मपुरी बीट के अंतर्गत गुराडिया राव के पास से एक बोलेरो पिकअप अवैध लकड़ी ले जा रही है। सूचना पर रेंजर नवनीत झा ने तत्काल टीम गठित कर नाकाबंदी शुरू करवाई। तस्करों की गतिविधियों पर निगरानी रखी। टीम ने श्यामपुरा मार्ग पर संदिग्ध बोलेरो पिकअप को आते देखा। वाहन को रोकने की कोशिश हुई तो चालक भागने लगा। करीब 10 किमी पीछा करने के बाद वन अमले ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। जब तलाशी ली गई तो अंदर खैर की लकड़ियों का ढेर देखकर सभी दंग रह गए।

2280 किलो खैर लकड़ी बरामद
जब्त वाहन से 2280 किलोग्राम खैर लकड़ी बरामद की गई। लकड़ी की कीमत लगभग 66 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि बोलेरो पिकअप की कीमत करीब 7 से 10 लाख रुपये बताई गई। इस प्रकार कुल 11 लाख रुपये से अधिक मूल्य का मशरूका जब्त किया गया।
विज्ञापन


तीन आरोपी गिरफ्तार
वाहन चालक आदिल पिता साकिर खान निवासी उज्जैन, सूरज पिता अंतर बंजारा और बने सिंह पिता मांगीलाल बंजारा निवासी उमरदाड़ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। आरोपियों को वन अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश किया गया।

ये भी पढ़ें: RSS की नई योजना से बड़ा बदलाव देखेगा समाज, यह बिंदू आपको भी चौंका देंगे

लगातार हो रही कार्रवाई
रेंजर नवनीत झा ने बताया कि विगत पांच महीनों में 40 लाख रुपये से अधिक की अवैध लकड़ी और वाहन जब्त किए जा चुके हैं। 12 मोटरसाइकिल, 5 ट्रैक्टर, 2 बोलेरो पिकअप और अन्य वाहन जब्त कर तस्करों की कमर तोड़ी गई है।

टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में डिप्टी रेंजर छगन सिंह भिलाला, वन रक्षक विजय वर्मा, देवेंद्र नायक, राहुल परमार, जितेंद्र ठाकुर, फैजल बर्नी और चंचल चंदेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने मिलकर रातभर की कड़ी मेहनत से तस्करों को पकड़ा।
विज्ञापन


वन विभाग का सख्त संदेश
वन विभाग ने साफ किया है कि जंगल की अवैध कटाई और लकड़ी परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेंजर नवनीत झा ने कहा कि ऐसे तस्करों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि जंगल की हरियाली और पर्यावरण सुरक्षित रह सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें