फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: सीवन नदी में गहरीकरण और सफाई कार्य जारी, अतिक्रमण हटाने 42 लोगों को नोटिस; ये भी होगा

Tue, 13 May 2025 02:27 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

तहसीलदार नीलम सिंह ने बताया कि जिन अतिक्रमणकारियों ने तहसील कार्यालय में जवाब प्रस्तुत किए हैं, उनमें कई लोगों ने यह स्वीकार किया है कि उनके द्वारा रजिस्ट्री से अधिक क्षेत्र में निर्माण किया गया है। इन लोगों ने प्रशासन को लिखित में तय समय-सीमा में स्वयं अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सीवन नदी किनारे अतिक्रमण बना है बाधा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवन नदी में नगर पालिका द्वारा जीर्णोद्धार कार्य के तहत गहरीकरण और सफाई का कार्य किया जा रहा है। इस बीच, सीवन नदी में अंदर तक किए गए मकानों के अतिक्रमण को लेकर प्रशासन अब सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने 42 लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। इनमें से 22 ने तय समय-सीमा में स्वयं अतिक्रमण हटाने की सहमति दी है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेश के तहत कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेशानुसार जिला प्रशासन और तहसीलदार सीहोर द्वारा चिन्हित 42 लोगों को नोटिस जारी कर सीवन नदी किनारे किए गए अतिक्रमण को लेकर जवाब-तलब किया गया था। इसके परिप्रेक्ष्य में 9 मई तक सभी से अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। बताया जा रहा है कि नोटिसधारी लोगों में से 22 ने अपना पक्ष रखते हुए शासन द्वारा तय समय-सीमा में स्वयं अतिक्रमण हटाने की स्वीकृति दी है। यह समय-सीमा 13 मई तक निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रशासन द्वारा सख्ती से नदी में अंदर तक बसे अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: प्रदेश के 7 संभागों में आज बारिश- आंधी का अलर्ट, कई जिलों में रहेगी तेज गर्मी, 16 मई तक असर
विज्ञापन


लोगों ने स्वीकारा–रजिस्ट्री से अधिक किया निर्माण
तहसीलदार नीलम सिंह ने बताया कि जिन अतिक्रमणकारियों ने तहसील कार्यालय में जवाब प्रस्तुत किए हैं, उनमें कई लोगों ने यह स्वीकार किया है कि उनके द्वारा रजिस्ट्री से अधिक क्षेत्र में निर्माण किया गया है। इन लोगों ने प्रशासन को लिखित में तय समय-सीमा में स्वयं अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया है। यदि निर्धारित समय-सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाए जाते हैं, तो प्रशासन सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।

अतिक्रमण हटने के बाद बनेंगे घाट और पार्क
नगर पालिका द्वारा सीवन नदी के गहरीकरण को लेकर चल रहे कार्यों के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने बताया कि गहरीकरण और सफाई कार्य पूर्ण हो जाने के बाद, तथा नदी किनारे से अतिक्रमण हटने के बाद, नगर पालिका द्वारा सीवन नदी को एक नए स्वरूप में संवारने और सजाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस कड़ी में बडियाखेड़ी से लेकर कस्बा क्षेत्र तक दस चिन्हित स्थानों पर घाटों का निर्माण किया जाएगा। इसमें पुरुष घाट और महिला घाट का जीर्णोद्धार भी शामिल है। वहीं, नदी के दोनों ओर पूरे प्रवाह क्षेत्र में दस पार्कों और पाथवे का निर्माण भी प्रस्तावित है। यह सभी निर्माण सीवन उद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद प्रारंभ किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बैनर पर तस्वीर नहीं, कांग्रेस का ये नेता भड़का, उठकर चले गए भाजपा नेता

रंग-बिरंगे फव्वारे लगाए जाएंगे
नगर पालिका अध्यक्ष राठौर ने बताया कि नदी की सुंदरता बढ़ाने के लिए दोनों किनारों पर आकर्षक विद्युत साज-सज्जा के साथ ही नदी में रंग-बिरंगे फव्वारे लगाए जाएंगे, ताकि रात के समय भी लोग यहां घूमने आ सकें। यह सभी कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें