फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: मौसम की मनमानी, अगस्त में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर; छह डिग्री तापमान भी गिरा, बारिश कब?

Sun, 17 Aug 2025 03:06 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में अगस्त महीने में दिसंबर जैसा कोहरा छा गया। इस दौरान विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई। सुबह यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए।  
विज्ञापन
रविवार सुबह चारों ओर छा गया घना कोहरा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार सुबह सीहोर जिले में चारों ओर घना कोहरा छा गया। अगस्त महीने में आमतौर पर तेज धूप और बारिश का दौर रहता है, लेकिन इस बार ठंडी हवाओं और नमी ने मिलकर मौसम को दिसंबर–जनवरी जैसा बना दिया। इस दौरान विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई, जिससे सुबह यातायात प्रभावित हुआ। लोगों ने कहा कि पहली बार अगस्त में इतनी घनी धुंध देखने को मिली है।

विज्ञापन


तापमान में 6 डिग्री की गिरावट
शासकीय कृषि कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से घटकर 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से घटकर 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह गिरावट कोहरे और लगातार बढ़ रही नमी के कारण आई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में जिले में सबसे अधिक वर्षा आष्टा में 22 मिमी दर्ज की गई। रेहटी में 18.4 मिमी, सीहोर में 17.3 मिमी, श्यामपुर और इछावर में 12-12 मिमी, भैंसदेही में 11 मिमी और जावर में 2.2 मिमी वर्षा हुई। वहीं बुधनी में कोई वर्षा दर्ज नहीं हुई।

इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश बुधनी में
1 जून 2025 से अब तक जिले में सबसे ज्यादा वर्षा बुधनी में 1001.0 मिमी दर्ज की गई है। इसके बाद रेहटी 906.8 मिमी और सीहोर 709.8 मिमी पर रहे। सबसे कम वर्षा जावर में 462.2 मिमी दर्ज की गई। औसतन जिले में 711.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि तक 788.5 मिमी वर्षा हो चुकी थी। यानी इस साल अब तक करीब 77 मिमी कम बारिश हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शोले 50 बरस की: इंदौर के सैलून की उपज था हरिराम नाई का पात्र, जय-वीरू भी यहीं के दोस्त, जानिए फिल्म के किस्से

बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
वैज्ञानिकों के अनुसार, आसमान में नमी का स्तर अधिक है और बादलों की सघनता बढ़ी हुई है। यही कारण है कि रविवार सुबह अचानक कोहरा छा गया। मौसम विभाग ने जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि अगले 24 से 48 घंटों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  45 दिन में ही खुशियां दफन, युवक ने की आत्महत्या, पत्नी के किसी और से संबंध का संदेह; वह बोली- पति शारीरिक...

लोगों में कौतूहल और चिंता
अगस्त में कोहरे का नजारा देखकर लोगों में कौतूहल के साथ चिंता भी बढ़ गई। किसानों का कहना है कि इस असामान्य मौसम का असर फसलों पर पड़ सकता है। वहीं आम लोगों का कहना है कि कोहरे और बारिश से यातायात और दैनिक जीवन प्रभावित हो सकता है। जिले में मौसम की यह करवट चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें