फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: दो युवकों से अमानवीयता करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, प्रेम प्रसंग से नाराज थे परिजन

Wed, 25 Jun 2025 05:41 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

बुगलीवाला गांव में दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। युवकों को बांधकर गोबर खिलाया, बाल काटे और महिलाओं के कपड़े पहनाए गए। वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने अमानवीय व्यवहार करने वाले तीन लोगों को पकड़ा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के दोराहा थाना क्षेत्र के बुगली वाला गांव में दो युवकों के साथ हुई अमानवीय हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक एक महिला से मिलने आए थे। इसी दौरान परिजनोंं ने उन्हें साथ में देख लिया था। इसे लेकर परिजनों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने दोनों युवकों के साथ अमानवीय घटना को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रायसेन जिले के रहने वाले दो युवक दोराहा थाने के गांव बुगलीवाला में एक महिला से मिलने पहुंचे थे। उसी दौरान महिला के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों युवकों को बंधक बनाकर उनके साथ आपत्तिजनक कृत्य किया गया। वायरल हो रहे वीडियों में परिजन दोनों युवकों को रस्सी से बांधकर गांव ले आए और वहां उनके साथ क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया। इस दौरान दिल को झकझोरने वाला कृत्य करते हुए उन्हें गोबर खिलाया, बाल काटे, महिलाओं के कपड़े भी पहनाए। वायरल वीडियो में आरोपियों को युवकों के साथ मारपीट करते, उन्हें महिलाओं के कपड़े पहनाते और जबरन गोबर खिलाते हुए देखा जा सकता है। युवकों के बाल भी काटे गए। भीड़ इस दौरान गाली-गलौच करती और वीडियो बनाती रही।

ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा
विज्ञापन


वीडियो के आधार पर पुलिस ने लिया था स्वत: संज्ञान
वीडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी दोराहा राजेश कुमार सिन्हा को अग्रिम कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। जिस पर थाना दोराहा पुलिस द्वारा धारा 296, 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया तथा पीड़ित दोनों युवकों के कथनों के आधार पर आरोपियों की पहचान निश्चित करते हुए प्रकरण में तीन आरोपियों राजा उर्फ रज्जा (35) पिता बने खां, चंदा (25) पिता बने खां, अशरफ (55) पिता पदम तीनों निवासी ग्राम बुगलीवाला की गिरफ़्तारी की गई, जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस संबंध में एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि पीड़ितों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और गिरफ्तारी की गई। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  'संवाद' में हिस्सा लेंगी अनुप्रिया पटेल; सेहतमंद प्रदेश और विकसित भारत का खाका पेश करेंगी

कड़ी कार्रवाई का महिला आयोग की सदस्य ने लिखा पत्र
मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग दिल्ली की पूर्व जांच कमेटी सदस्य प्रिया ठाकुर ने महिला आयोग के अध्यक्ष राजीव टंडन को पत्र लिखकर बताया कि सीहोर के दोराहा में हुई घटना संवेदनहीनता व शर्मसार कर देने वाली है। उन्होंने पत्र में कहा कि समाज में अपराध बढ़ रहा है। हाल ही में सीहोर के दोराहा थाना क्षेत्र की घटना दिल को झकझोरने वाली है। लगातार अमानवीय घटना बढ़ रही है। पुलिस ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई नहीं करती, इसलिये अपराधियों के हौसले बहुत बुलंद होते जा रहे हैं। कानून का भय नाममात्र का नहीं है। हालात ऐसे हो गए हैं कि आजकल अपराधी जेब में रूमाल की तरह चाकू रखते हैं। ऐसी अमानवीय घटनाओं से कई बार प्रताड़ित लोग आत्महत्या तक कर लेते हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें