फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: रेहटी में सीमेंट व्यापारी के सूने आवास पर बड़ी चोरी, 44 लाख का सामान और 16 लाख नकदी पार

Sat, 08 Feb 2025 09:02 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

आरंभिक जानकारी सामने आ रही है कि लगभग 60 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व सामान घर से चोरी हुआ है। इसमें 44 लाख के सोने के गहने व अन्य सामान तथा 16 लाख रुपए की नकदी चोरी हुई है।
विज्ञापन
सामान तितर-बितर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले की रेहटी तहसील में चोरों ने एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने सीमेंट व्यापारी के सूने मकान को निशाना बनाकर 44 लाख के गहने व समान तथा 16 लाख नकद चुरा ले गये। घटना के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। आरंभिक जानकारी सामने आ रही है कि मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ललित सिसोदिया रेहटी के बड़े व्यापारी हैं और उनकी सरिया व सीमेंट की दुकान है। बताया गया है कि एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ललित सिसोदिया परिवार सहित बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर पूरी तरह से सूना था। इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। आरंभिक जानकारी सामने आ रही है कि लगभग 60 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व सामान घर से चोरी हुआ है। इसमें 44 लाख के सोने के गहने व अन्य सामान तथा 16 लाख रुपए की नकदी चोरी हुई है। चोरी की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और तत्काल चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

आसपास के इलाकों में पुलिस की छापेमारी
एसडीओपी रवि शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि प्रारंभिक जांच में लगभग 10 लाख रुपए के सामान की चोरी का अनुमान है। हालांकि, पीड़ित परिवार ने करीब 60 लाख रुपए की चोरी का दावा किया है। चोरी किए गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
सूत्र बता रहे हैं कि मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू की है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस जल्दी ही मामले का खुलासा कर सकती है और चोरी गया सामान भी बरामद कर सकती है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला का कहना है कि जैसे ही पुलिस को चोरी की वारदात का पता चला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले में चोरों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें