फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: लव जिहाद के विरोध में सड़कों पर उतरा आक्रोशित हिंदू समाज, कहा- यह सब नहीं चलेगा

Fri, 10 Jan 2025 10:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर के कोतवाली चौराहा पर सैकड़ों हिंदू समाज की माता-बहनें सड़क पर उतरीं। जो सलाउद्दीन जैसे जिहादियों का विरोध कर रही थीं और लव जिहाद नहीं चलेगा.. नारे लग रहे थीं।
विज्ञापन
सीहोर में लव जिहाद के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में फैल रहे लव जिहाद के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और सनातन धर्म के युवा सड़क पर उतर गए। जिस प्रकार जिहादियों द्वारा हिंदू बहन बेटियों को लव जिहाद में फंसाया जा रहा है। इसे इसे लेकर सड़कों पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कोतवाली चौराहा पर सैकड़ों हिंदू समाज की माता-बहनें सड़क पर उतरीं। जो सलाउद्दीन जैसे जिहादियों का विरोध कर रही थीं और लव जिहाद नहीं चलेगा.. नारे लग रहे थीं। इस अवसर पर क्रांतिकारी संत कथा व्यास पंडित मोहितराम पाठक ने इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर संपूर्ण मातृशक्ति से अपील करते हुए कहा कि हमारे हिंदू समाज की बहन बेटियों को इन जिहादियों से दूर रहना चाहिए। यह हमारे हिंदू बहन, बेटियों को नाम बदलकर धोखा देते हैं फिर इसे विवाह करके जबरन धर्मांतरण करते हैं और संपूर्ण हिंदू समाज इसका विरोध करता है। 

प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो होगा बड़ा आंदोलन
संपूर्ण संत समाज हिंदू युवा माता बहनें इन जिहादियों के खिलाफ आक्रोश में हैं। यदि शासन प्रशासन इन लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं करता है तो फिर संपूर्ण सीहोर नगर सड़क पर उतरकर इन लोगों का विरोध करेगा। शुक्रवार कक बड़ी संख्या में माता, बहने युवा लव जिहाद के विरोध में नारे लगाते हुए इंग्लिशपुरा से कोतवाली चौराहा पर पहुंची और वहां पहुंचकर पुतला दहन किया गया। इस विरोध में अधिवक्ता अजीत शुक्ला, दीपांशु राठौर, भविष्य राठौर, सुनील राय, अलका कुशवाहा, प्रेमलता राठौर, ज्योति पांडे, नूतन राठौर, हेमा राठौर, ज्योति वर्मा, सीमा परिहा, उमा पालीवाल, सीमा सक्सेना, जागृति लोधी, पायल महेश्वरी, सीमा शर्मा, स्नेह लता राठौड़, वर्षा शर्मा  बड़ी संख्या में महिला शक्ति ने उपस्थित होकर अपना विरोध दर्ज कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें