फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore Crime: पुलिस ने कार से 33 किलो गांजा किया जब्त, एक आरोपी को पकड़ा

Wed, 27 Mar 2024 03:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में पुलिस ने कार से 33 किलो गांजा जब्त किया है। साथ ही एक गांजा तस्कर को भी पकड़ा है।
विज्ञापन
गांजा जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर पुलिस ने कार से 33 किलो गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी मयंक अवस्थी ने बताया, सूचना मिली थी कि कार MP-04 CR-8743 से इटारसी स्टेशन से अवैध रूप से गांजा ग्राम सतराना में बेचने के लिए लाया जा रहा है। थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर 33 किलो गांजा एवं घटना प्रयुक्त कार को जब्त किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कोलार नदी पुल सतराना पर पहुंचकर मौके पर मुखबिर द्वारा बताए ऑल्टो सफेद कार ग्राम कलवाना तरफ से ग्राम सतराना तरफ आती दिखी। पुल के ऊपर घेराबंदी कर कार को रोका। चालक का नाम सोनू उर्फ सुमित शर्मा पिता सुभाष चन्द्र शर्मा (35) निवासी सतराना है। कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की दो बोरी में गांजा होना संदेही ने स्वीकार किया।

एक सफेद बोरी के अंदर प्लास्टिक के 16 पैकेटों में 20 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा एंव एक हरे रंग की बोरी में तीन पैकेट प्लास्टिक के अंदर अवैध पदार्थ गांजा मिला, जिसमें कुल 13 किलो गांजा मिला। उक्त दोनों बोरी का गांजा 33 किलो पाया गया। मौके पर आरोपी सोनू उर्फ सुमित शर्मा का कृत्य धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें