फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: चुनाव लड़ने को लेकर CM शिवराज ने खुद खत्म किया संदेह, मंच से दिया ये जवाब

Tue, 03 Oct 2023 09:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

MP Assembly Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा के ग्राम सातदेव में पातालेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में हुए शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज ने यहां पातालेश्वर मंदिर के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य मंदिरों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया। इस दौरान पत्रकारों ने सीएम से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, जब आप चुनाव लड़ते हैं तो जनता की राय बहुत जरूरी होती है और अब जब जनता ने कह दिया है तो जरूर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी के दिल्ली नेतृत्व के हाथों में चली आ रही मध्यप्रदेश विधानसभा की कमान के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक फिर भावुक नजर आए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी गृह विधानसभा बुधनी से जनता से पूछा कि मैं चुनाव लड़ूं या नहीं। सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

विज्ञापन


बता दें इस बार मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव की कमान बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने हाथों में ले रखी है। विधानसभा प्रत्याशियों की अब तक दो सूची बीजेपी ने जारी की है। दोनों ही सूची में 39-39 नाम हैं, जबकि एक नाम सिंगल है। इस सूची को देखकर सहज नजर आ रहा है कि विधानसभा प्रत्याशियों की सूची में मध्यप्रदेश के लोक नेताओं की पलभर के लिए भी नहीं चल पा रही है।



बताते चलें, प्रदेश के विकास और लोगों के कल्याण के साथ ही धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाना भी सरकार का दायित्व है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भैरूंदा जनपद के ग्राम सातदेव स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर उन्होंने सातदेव के पातालेश्वर महादेव मंदिर सहित बुधनी विधानसभा में 19 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत के 17 मंदिरों के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के बनने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। सलकनपुर में भव्य देवी लोक के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही जाम सांवली में हनुमान लोक, ओरछा में राजाराम लोक, चित्रकूट में वनवासी राम लोक, अमरकंटक में नर्मदा लोक, खंडवा में आदि शंकराचार्य लोक सहित अनेक स्थानों पर भव्य लोक का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपने धर्म और संस्कृति के बारे में जान सके और उसे आगे बढ़ाएं।



सीएम तीन दिन पहले भी हुए थे भावुक
बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन दिन पहले भी अपनी गृह विधानसभा क्षेत्र बुदनी में संबोधन के दौरान भावुक हो गए थे। लाडक़ुई में कार्यक्रम में शामिल होने आए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों को संबोधित करते हुए कहा था कि बहनों मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है। मेरे नहीं रहने पर मैं बहुत याद आऊंगा। सीएम शिवराज के इन बयानों के बाद विपक्ष ने भी खूब निशाना साधा था।



मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज समाज के हर वर्ग को किसी न किसी योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि प्रदेश में हर बहन की आमदनी दस हजार रुपये महीना हो और इसके लिए मैं स्व सहायता समूह के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का काम कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि किसान भाई चिंता न करें, जिन किसानों की सोयाबीन की फसल क्षति हुई है, उनका सर्वें कराकर उन्हें राहत राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को हर महीने 1250 रुपये की राशि प्रतिमाह सीधे उनके खाते में हस्तांतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस महीने की राशि का अंतरण चार अक्तूबर को बुरहानपुर से किया जाएगा और किसानों के खातों में भी सतना से राशि का अंतरण किया जाएगा। लाड़ली बहना योजना ने बहनों को घर परिवार के साथ ही समाज में भी सम्मान दिलाया है। लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि से बहनें अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर रही हैं। लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार रुपये प्रति महीने मिलने वाली राशि को अब बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया है। हर लाड़ली बहना को 250 रुपये के मान से बढ़ाते हुए तीन हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि गरीब माता-पिता के प्रतिभावान बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहे, इसके लिए छात्र-छात्राओं की आईआईटी, मेडिकल और दूसरी उच्च शिक्षा की फीस भी सरकार द्वारा भरी जाएगी। उन्होंने कहा कि कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25,000 रुपये दिए जा रहे हैं। अगले साल से 12वीं में 60 प्रतिशत लाने वाले बच्चों को भी 25,000 रुपये लैपटॉप राशि दी जाएगी। इसके साथ ही जो बच्चे 12वीं कक्षा में अपने स्कूल में टॉप आए है, उनमें बेटा और बेटी को स्कूटी दी गई है। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ भगवान पातालेश्वर महादेव की विधिवत् पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में नागरिकों ने मुख्यमंत्री चौहान का लड्डुओं से तुलादान भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने 19 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से 17 मंदिरों के निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 19 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से 17 मंदिरों के निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने ग्राम सातदेव में आठ करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से शिव मंदिर में मंदिर परिसर के विकास, पार्किंग सुविधा, वाउंड्रीवाल एवं जन सुविधाओं के विकास कार्य, 65 लाख रुपये की लागत से श्रीराम जानकी मंदिर जैत के समीप सामुदायिक जनसुविधा के कार्य, 50 लाख रुपये की लागत से मंडी मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, 50 लाख रुपये की लागत से ग्राम डिमावर मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, एक करोड़ रुपये की लागत से ग्राम छीपानेर मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा के कार्य तथा 50 लाख रुपये की लागत से ग्राम सीलकंठ मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा के कार्य का भूमिपूजन किया।

इसी प्रकार 50 लाख रुपये की लागत से ग्राम रमगढ़ा मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, 50 लाख रुपये की लागत से ग्राम गुलरपुरा मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, 50 लाख रुपये की लागत से ग्राम बोरखेडा कलां मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, 50 लाख रुपये की लागत से ग्राम ऑवलीघाट शिव मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, एक करोड़ की लागत से ग्राम बान्द्राभान शिव मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, एक करोड़ की लागत से शाहगंज प्राचीन शंकर मंदिर के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, 50 लाख रुपये की लागत से ग्राम हिरानी घाट के समीप सामुदायिक जनसुविधा का कार्य, 50 लाख रुपये की लागत से ग्राम रानगर घाट के समीप सामुदायिक जनसुविधा के कार्य तथा एक करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये की लागत से सीहोर स्थित सारू-मारू की गुफाओं एवं प्राचीन स्तूपों के परिसर का सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य, एक करोड़ की लागत से ग्राम गोपालपुर में बेजारी बालाजी मंदिर के समीप सामुदायिक एवं जनसुविधाओं का निर्माण कार्य तथा 25 लाख 31 हजार रुपये की लागत से नगर परिषद बुदनी में वार्ड क्रमांक 13 तथा 14 में खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास विकास कार्य का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन


यह थे उपस्थित
सांसद रमाकांत भार्गव, गुरुप्रसाद शर्मा, आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष निर्मला बारेला, सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, भैरूंदा जनपद अध्यक्ष मंजू अवध पटेल तथा पातालेश्वर महादेव मंदिर के महंत अखिलेश दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें