फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: कलर बेल्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, 80 खिलाड़ियों में से 75 को मिली सफलता

Sun, 02 Apr 2023 10:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मास्टर ऑफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय कलर बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर दो वर्गों में हुई। बाद में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
जिला स्तरीय कलर बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के इंदौर नाका स्थित मास्टर ऑफ ताओ कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय कलर बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर दो वर्गों में हुई। बाद में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। प्रतियोगिता में सीहोर ब्लॉक के अलावा आष्टा और इछावर के करीब 80 खिलाड़ी शामिल थे, इन खिलाड़ियों में से 75 कराटे खिलाड़ियों ने बेल्ट हासिल किए। 
विज्ञापन


एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में कराटे खिलाड़ी मौजूद थे, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अखिलेश राय ने कहा कि इस तरह के आयोजन के लिए कराटे कोच और ब्लैक बेल्टधारी लखन सिंह ठाकुर की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि कराटे की गतिविधियों के लिए क्लब काफी प्रसिद्ध है। कराटे सीखने से शरीर को मजबूती मिलती है और आत्मरक्षा के लिए कराटे सबसे बेहतर विकल्प है और बालिकाओं को तो कराटे जरूर सीखना चाहिए ताकि वह अपनी आत्मरक्षा स्वयं कर स्वावलंबी बन सकें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें