फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: पिकनिक मनाने गया भोपाल का परिवार अमरगढ़ वाटर फॉल में फंसा, चार घंटे रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला

Sun, 21 Jul 2024 11:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

शाहगंज से करीब 10 किलोमीटर दूर खटपुरा गांव से जाने का रास्ता अमरगढ़ वॉटरफॉल का है। अमरगढ़ वॉटरफॉल में प्रतिबंध के बावजूद भी चारों और जंगल और हरियाली की मौजूदगी देखने बड़ी संख्या में लोग प्रकृति के बीच पहुंच रहे हैं। रविवार को भोपाल का एक परिवार यहां फंस गया। 
विज्ञापन
सीहोर जिले के शाहगंज स्थित अमरगढ़ वाटर फॉल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल का एक परिवार जिले के शाहगंज स्थित अमरगढ़ वाटर फॉल में फंस गया। परिवार के पांच सदस्य रविवार को पिकनिक मनाने यहां पहुंचे थे। रविवार को शाहगंज, बुधनी में तेज बारिश होने के कारण शाम को घर लौटते समय अचानक नदी में पानी बढ़ गया और सभी लोग नदी में बने एक टापू पर फंस गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम रेस्क्यू करने मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे के अथक प्रयासों को बाद रात दस बजे के करीब सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन


शाहगंज से करीब 10 किलोमीटर दूर खटपुरा गांव से जाने का रास्ता अमरगढ़ वॉटरफॉल का है। अमरगढ़ वॉटरफॉल में प्रतिबंध के बावजूद भी चारों और जंगल और हरियाली की मौजूदगी देखने बड़ी संख्या में लोग प्रकृति के बीच पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि भोपाल एयरपोर्ट रोड के पास निवास करने वाले अशोक माहेश्वरी अपने माता-पिता, पत्नी और भाई के साथ रविवार को अमरगढ़ झरने पर पहुंचे थे। जहां पर ये लोग फंसे थे, वहां पर टापू था। दोनों तरफ पानी था। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया और करीब चार घंटे के अथक प्रयासों के बाद सभी को रात करीब दस बजे बाहर निकाला। बताया जाता है कि परिवार को निकालने के लिए दोनों ओर ट्रैक्टर से रस्सी बांधी गई फिर रस्सी के सहारे सभी को बाहर निकाला गया। शाहगंज थाना प्रभारी पंकज बास्कले ने बताया कि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू करने में करीब चार घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें