फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: औबेदुल्लागंज-सलकनपुर हाईवे पर हादसा, लोडिंग पलटने से तीन महिलाओं की मौत, एक ही परिवार के 12 घायल

Wed, 19 Apr 2023 05:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

हादसा बुधवार दोपहर औबेदुल्लागंज-सलकनपुर हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के लोग लोडिंग में सवार होकर भोपाल के गुनगा से नर्मदापुरम जा रहे थे। बुधनी देलवाड़ी घाट पर लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
सीहोर में हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीहोर में बड़ा हादसा हो गया। लोडिंग वाहन पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। 12 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। सभी एक ही परिवार के बताए गए हैं। सभी लोग भोपाल के गुनगा से नर्मदापुरम जा रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार दोपहर औबेदुल्लागंज-सलकनपुर हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के लोग लोडिंग में सवार होकर भोपाल के गुनगा से नर्मदापुरम जा रहे थे। बुधनी देलवाड़ी घाट पर लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन के  परखच्चे उड़ गए। सूचना पर रेहटी पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पास के ही अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। गंभीर रूप से घायलों को भोपाल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें