फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: ननिहाल आई दो साल की मासूम की टब में डूबने से मौत, घर के आंगन में खेलते हुए पहुंची थी पानी के पास

Tue, 23 May 2023 03:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

दो साल की बच्ची मां के साथ नानी के घर पहुंची थी। घर के सभी लोग ऊपर खाना खा रहे थे और बच्ची आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह टब के पास पहुंची और उसमें गिर गई। टब में पानी भरा था, जिसमें डूबने से बच्ची की मौत हो गई। मामला सीहोर जिले का है। 
विज्ञापन
सीहोर में टब में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीहोर में टब में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। वह कुछ दिनों पहले ही अपनी नानी के घर आई थी। खेलते-खेलते वह टब के पास पहुंची और उसमें गिर गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के ग्राम जताखेड़ा निवासी ज्ञानसिंह की बेटी दो साल की बेटी के साथ अपने मायके जताखेड़ा आई थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे परिवार के सभी सदस्य घर की ऊपरी मंजिल पर भोजन कर रहे थे तथा दो वर्षीय मासूम बच्ची आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान मासूम पास में रखे पानी से भरे टब गिर गई। संभावना जताई जा रही है कि खेलते-खेलते वह पानी से भरे टब में जा गिरी। परिवार के लोगों की जब निगाह उस पर पड़ी तो वह उसे पानी से निकालकर तत्काल जिला अस्पताल लाए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें