फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी, नर्मदा किनारे बसे गांवों में अलर्ट, कई जगह रेस्क्यू टीम भी तैनात

Mon, 22 Aug 2022 10:11 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

बारिश की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने नर्मदा किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है और सभी अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में सोमवार को अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
नर्मदापुरम में उफान पर नर्मदा नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में जारी लगातार बारिश के चलते आम जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने नर्मदा किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है और सभी अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में सोमवार को अवकाश घोषित किया है। बारिश की स्थिति को देखते हुए नर्मदा नदी के किनारे बसे गांवों के आसपास रेस्क्यू टीम एवं होमगार्ड जवानों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सीहोर जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने सभी अधिकारियों को मैदानी दौरा करने के भी निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश के चलते जिले के सभी बांध और तालाबों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नर्मदा, चंबल समेत प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं। होशंगाबाद में बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। 

नर्मदा नदी उफान पर है, जिसे देखते हुए नदी के किनारे बसे गांवों में  रेस्क्यू टीम एवं होमगार्ड जवानों को तैनात कर दिया गया है। जिले में भारी बारिश होने से जलस्त्रोत पूरी तरह लबालब हो चुके हैं। वृहद सिंचाई परियोजना के तहत आने वाला कोलार डै लबालब है, जिसके चलते उसके चार गेट खोले गए हैं। जिले में मध्यम जलाशयों के साथ ही जलसंसाधन विभाग के तहत नर्मदा और चंबल बेसिन के छोटे सिंचाई तालाब छलकने की कगार पर हैं। सिंचाई विभाग तालाबों की सतत निगरानी कर रहा है, ताकि तालाब में क्षमता से अधिक पानी आने पर किसी भी अनहोनी को टाला जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें