फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: नौकर ने मालिक के घर दिया चोरी की वारदात को अंजाम, पुलिस ने सोयाबीन के कट्टों, वाहन और नगदी समेत पकड़ा

Mon, 22 Aug 2022 07:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में मालिक के घर से बाइक, सोयाबीन के कट्टे और नगदी चोरी करने वाले आरोपी नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी नौकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में पुलिस ने मालिक के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर नौकर करन उर्फ चिकु बारेला पिता बद्रीप्रसाद (उम्र 20 साल) निवासी ग्राम बंसतपुर को पकड़ा और उससे सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में 19 जुलाई 2022 को मालिक शेषराम पंवार निवासी ग्राम राला के घर से बाइक एमपी 37 बीसी 2080 ,सोयाबीन के दो कट्टे व नौ हजार रुपये नगद चोरी करना स्वीकार किया।
विज्ञापन

 
आरोपी नौकर ने बताया कि वारदात वाली रात को करीब 12 बजे जब मालिक और उसके परिवार के लोग खाना खाकर सो गए, जिसके बाद उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मालिक ने सुबह घर के सामने रखी बाइक को देखा जो कि वहां नहीं थी। वहीं, घर पर रखे सोयाबीन के दो कट्टे व नगदी भी नहीं मिली। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला विवेचना में लिया था और नौकर पर संदेह जताया था, पुलिस ने आरोपी नौकर को  गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें