फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kubereshwar Dham: भीड़ को देखते हुए एक दिन पहले बांटे डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष

Wed, 15 Feb 2023 11:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार से रुद्राक्ष महोत्सव होना है। इसके लिए लाखों लोग सीहोर पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए गुरुवार से होने वाला रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम एक दिन पहले शुरू कर दिया गया। बुधवार को डेढ़ लाख लोगों को रुद्राक्ष बांटे गए।
विज्ञापन
सीहोर में होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने के लिए हजारों लोग पहुंच रहे हैं।पंडाल भर गए हैं - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीहोर के कुबरेश्वरे धाम पर शिवमहापुराण का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार से इसका शुभारंभ होना है। कथा सुनने सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पहुंच सकते हैं। इस दौरान रुद्राक्ष का वितरण भी होना है। तीन दिन पहले से यहां भक्तों का आना जारी है। पंडाल भर चुके हैं। भीड़ को देखते हुए गुरुवार से होने वाला रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम एक दिन पहले शुरू कर दिया गया। बुधवार को डेढ़ लाख लोगों को रुद्राक्ष बांटे गए।
विज्ञापन


बता दें कि जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार से रुद्राक्ष महोत्सव होना है। इसके लिए लाखों लोग सीहोर पहुंच रहे हैं। विठलेश सेवा समिति, जिला प्रशासन समिति, शहरवासी, सामाजिक संगठन के अलावा ग्रामीणों ने अतिथि देवो भव के साथ यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने से कथा स्थल सहित अन्य पंडाल पहले से ही खचाखच भरे हुए हैं। 



महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य वीआईपी भी शिवमहापुराण का श्रवण करने यहां पहुंच सकते हैं। विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुबेरेश्वरधाम पर सुबह सात बजे मंदिर परिसर में नेपाल से मंगवाए गए रुद्राक्षों से भगवान शिव का छह फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया गया। उसका भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में आए पंडितों द्वारा सुबह सात बजे से नौ बजे के मध्य दूध, जल व फलों के रसों से अभिषेक  किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर एक बजे से चार बजे तक श्री महाशिवरात्रि शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया जाएगा। 
विज्ञापन


नेपाल से आए 50 लाख से अधिक रुद्राक्ष
कुबेरेश्वरधाम में महाकुंभ स्तर का विशाल रुद्राक्ष महोत्सव 22 फरवरी तक आयोजित किया जाना है। यह दूसरा वर्ष है जब कुबेरेश्वरधाम पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। करीब 50 लाख से अधिक रुद्राक्ष नेपाल से श्रद्धालुओं के लिए मंगवाए गए हैं। जिनका वितरण कथा स्थल के समीप बनाए गए 20 काउंटरों से आगामी सातों दिन तक 24 घंटे तक जारी रहेगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें