फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: सलकनपुर में एक हफ्ते के लिए सड़क मार्ग बंद, रोपवे और सीढ़ियों से पहुंच सकते हैं मंदिर तक

Sat, 24 Jun 2023 07:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में स्थित देवी धाम सलकनपुर में सड़क मार्ग एक हफ्ते के लिए बंद किया गया है। यहां देवी लोक बनना है, जिसके लिए मशीनों को ऊपर ले जाना है। इस वजह से सड़क मार्ग एक हफ्ते के लिए बंद किया गया है। 
 
विज्ञापन
सलकनपुर धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर में देवी लोक बनाने की घोषणा की है। इसकी आधारशिला रखी जा चुकी है। इस सिलसिले में सड़क मार्ग से देवी लोक निर्माण की सामग्री मशीनें आदि जाएंगी। इस कारण लगभग एक सप्ताह के लिए सडक़  मार्ग बंद रहेगा। । 

विज्ञापन


इस संबंध में  सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने देवी लोक बनाने की घोषणा की थी। उसी के तहत टूरिज्म विभाग ने निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके तहत अस्थाई रूप से 24 जून  से मंदिर तक पहुंचाने वाले सडक़ मार्ग को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान रोपवे  से और पैदल सीढी  मार्ग प्रारंभ रहेगा। यहां से श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच सकते हैं।

उज्जैन के महाकाल लोक की तरह देवी धाम सलकनपुर में  बिजयासन माता मंदिर को विकसित करने की तैयारी है । जिस तरह उज्जैन में महाकाल लोक में मूर्तियों और उन से जुड़ी कथाएं इतिहास उकेरा गया है, उसी तरह प्राथमिक रूप से सलकनपुर में मां बिजासन की छह बहनों और माता के नौ रूपों के दर्शन कराने की योजना है। मूर्तियों के पास पत्थर पर उनसे जुड़ी कथाओं के शिला लेख लगाए जाएंगे । सलकनपुर देवी धाम मंदिर का भव्य रूप देने और उसका विस्तार करने की तैयारी है । सलकनपुर में देश का भव्य और अनूठा देवी लोक बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को दर्शन करने की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। माता के देश भर में स्थापित 52 शक्ति पीठों के चित्र रूप में दर्शन और  कथा दीवारों पर उकेरी जाएगी। माता के मंदिर तक श्रद्धालुओ के आवागमन के लिए पृथक-पृथक मार्ग बनाने के साथ ही रोप वे से यात्रियों की संख्या और फेरे  भी बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें