फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाअष्टमी: सैकड़ों भक्त पहुंचे कुबेरेश्वर महादेव मंदिर, पं. मिश्रा बोले- राधा की पूजा बिन अधूरा है कृष्णपूजन

Sat, 03 Sep 2022 05:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष अष्टमी को राधा अष्टमी मनाई जाती है। इस तिथि को श्री राधाजी का प्राकट्य दिवस माना गया है। 
विज्ञापन
पं. प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में राधा अष्टमी मनाई गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में राधाअष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष अष्टमी को राधा अष्टमी मनाई जाती है। इस तिथि को श्री राधाजी का प्राकट्य दिवस माना गया है। राधा जी की पूजा के बिना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है। 
विज्ञापन


बता दें कि पास स्थित चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार को पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में राधा अष्टमी का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। मिश्रा ने बताया कि इस व्रत के प्रभाव से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। श्रीराधा, भगवान श्रीकृष्ण के प्राणों की अधिष्ठात्री देवी हैं। भगवान इनके अधीन रहते हैं। यह संपूर्ण कामनाओं का राधन (साधन) करती हैं, इसी कारण इन्हें श्री राधा कहा गया है। 

शनिवार को राधा अष्टमी के कार्यक्रम और भगवान गणेश की आरती के पश्चात श्रद्धा भक्ति सेवा समिति और विठलेश सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में मंदिर में आने वाले असहाय, वृद्ध, व दिव्यांगों के लिए आधा दर्जन व्हील चेयर प्रदान की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें